Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • सलमान खान बने कंटेंट क्रिएटर, लॉन्च किया अपना ऑफिशियल YouTube चैनल
    by Team Abua
    October 10, 2026
  • Maa Durga Arrives on an Elephant—but Which Vehicle Will Mark Her Departure? Know the Signs #navratri
    by abua news jharkhand
    October 10, 2026
  • Navratri 2026: Maa Durga arrives on an elephant. What does her farewell ride symbolize?
    by abua news jharkhand
    October 10, 2026
  • AIIMS देवघर के दीक्षांत समारोह में नवदीक्षित डॉक्टरों को संदेश—डिग्री के बाद शुरू होती है असली जिम्मेदारी
    by Team Abua
    October 10, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

INDIAJharkhandlatest newsranchiTravel & Culture

Train News: नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से 6 ट्रेनें रद्द, 10 का बदला रूट; यात्रियों की बढ़ी परेशानी

By Team Abua
August 18, 2026 3 Min Read
0
Share This Post

दानापुर मंडल में रेलवे का बड़ा ऑपरेशनल बदलाव, रांची-गोरखपुर समेत कई ट्रेनें प्रभावित; रांची-दुमका इंटरसिटी 29 अगस्त तक 2 घंटे देरी से चलेगी

रांची: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे ने 6 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर रद्द करने का फैसला लिया है, जबकि 10 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। ऐसे में यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को ट्रेन की स्थिति और निर्धारित रूट की जानकारी पहले जरूर लेनी चाहिए।

6 ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, राउरकेला-जयनगर, जयनगर-राउरकेला, टाटानगर-जयनगर, जयनगर-टाटानगर और रांची-गोरखपुर समेत छह ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

  • 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस — 1 और 3 अक्टूबर को रद्द।
  • 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस — 2 और 4 अक्टूबर को रद्द।
  • 18119 टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस (वाया मुरी) — 2 अक्टूबर को रद्द।
  • 18120 जयनगर-टाटानगर एक्सप्रेस (वाया मुरी) — 3 अक्टूबर को रद्द।
  • 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस — 25 सितंबर और 2 अक्टूबर को रद्द।
  • 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस — 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को रद्द।

10 ट्रेनों के बदले गए रूट

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेलवे ने 10 ट्रेनों को उनके नियमित मार्ग के बजाय वैकल्पिक रूट से चलाने का निर्णय लिया है।

17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को किऊल-मुंगेर-बरौनी होकर चलेगी। वहीं 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 27 सितंबर और 4 अक्टूबर को बरौनी-मुंगेर-किऊल के रास्ते चलेगी।

17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 26 और 29 सितंबर को किऊल-मुंगेर-बरौनी होकर चलेगी। इसकी वापसी सेवा 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 25 सितंबर और 2 अक्टूबर को बरौनी-मुंगेर-किऊल होकर संचालित होगी।

18621 पटना-हटिया एक्सप्रेस 3 अक्टूबर को बख्तियारपुर, बिहार शरीफ, शेखपुरा, किऊल और झाझा के रास्ते चलेगी।

वहीं 18622 हटिया-पटना एक्सप्रेस 22, 25, 27 और 29 सितंबर तथा 2 अक्टूबर को झाझा, किऊल, शेखपुरा, बिहार शरीफ और बख्तियारपुर होकर चलेगी।

18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस 2, 3 और 4 अक्टूबर को खगड़िया, मुंगेर, जमालपुर, किऊल, नवादा और बंधुआ होकर चलेगी। इसकी वापसी सेवा 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस भी इन्हीं तारीखों पर बंधुआ, नवादा, किऊल, जमालपुर, मुंगेर और खगड़िया के रास्ते संचालित होगी।

इसके अलावा 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक किऊल-मुंगेर-बरौनी होकर चलेगी। वहीं 15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बरौनी-मुंगेर-किऊल के बदले हुए मार्ग से चलेगी।

रांची-दुमका इंटरसिटी भी चलेगी दो घंटे देर से

उधर श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 13320 रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में भी अस्थायी बदलाव किया गया है। आसनसोल मंडल के जसीडीह स्टेशन पर ट्रेनों की बंचिंग और प्लेटफॉर्म बदलने की स्थिति से बचने के लिए ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन 29 अगस्त 2026 तक रांची स्टेशन से अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से रवाना होगी।

रेलवे के इन बदलावों के चलते यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन के रद्द होने, रूट बदलने और प्रस्थान समय की ताजा जानकारी जरूर जांच लें।

    Tags:

    #jharkhand news#jharkhandnews#RANCHIindiaJHARKHANDjharkhandnewslatestnews
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    JPSC-JSSC आंदोलन: सदर अस्पताल में देवेंद्र नाथ महतो समेत अनशनकारियों का अनशन खत्म, मंत्री ने पिलाया जूस

    Next

    Jamshedpur Water Crisis: 1140 घरों में पानी की सप्लाई ठप, बार-बार खराब हो रहे पंप से लोगों में नाराजगी

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • सलमान खान बने कंटेंट क्रिएटर, लॉन्च किया अपना ऑफिशियल YouTube चैनल
        by Team Abua
        October 10, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • सलमान खान बने कंटेंट क्रिएटर, लॉन्च किया अपना ऑफिशियल YouTube चैनल
      • Maa Durga Arrives on an Elephant—but Which Vehicle Will Mark Her Departure? Know the Signs #navratri
      • Navratri 2026: Maa Durga arrives on an elephant. What does her farewell ride symbolize?
      • AIIMS देवघर के दीक्षांत समारोह में नवदीक्षित डॉक्टरों को संदेश—डिग्री के बाद शुरू होती है असली जिम्मेदारी
      • Hemant Soren Balances Family Rituals with Duty to Jharkhand #hemantsoren #jharkhand

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP