सावन में साकची पहुंचेगा सुल्तानगंज का गंगाजल, श्रद्धालु मुफ्त कर सकेंगे जलाभिषेक

0
76
Share This Post

11 अगस्त को साकची शिव मंदिर में सहस्त्रघट जलाभिषेक का भव्य आयोजन, विशेष टैंकर से जमशेदपुर लाया जाएगा सुल्तानगंज का गंगाजल

जमशेदपुर: सावन के पावन महीने में जो श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगाजल लाकर बाबाधाम में जलाभिषेक नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए जमशेदपुर के साकची में विशेष धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सकेंगे।

11 अगस्त को सहस्त्रघट जलाभिषेक

साकची स्थित शिव मंदिर लाइन के शिव मंदिर में 11 अगस्त को भव्य सहस्त्रघट जलाभिषेक का आयोजन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे विशेष शिव पूजन से होगी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे सहस्त्रघट जलाभिषेक और शाम 5 बजे भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार एवं महाआरती की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार, सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल विशेष टैंकर के जरिए जमशेदपुर लाया जाएगा। यह आयोजन लालचंद अग्रवाल और बबलू अग्रवाल परिवार की ओर से लगातार पांचवें वर्ष किया जा रहा है।

बाबाधाम नहीं जा पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पहल

आयोजक लालचंद अग्रवाल के मुताबिक, हर श्रद्धालु के लिए सुल्तानगंज जाकर गंगाजल लाना और देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करना संभव नहीं होता। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर में सुल्तानगंज का गंगाजल उपलब्ध कराकर श्रद्धालुओं को सावन में जलाभिषेक का अवसर दिया जा रहा है।

आयोजकों ने जमशेदपुर के श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने और सुल्तानगंज के पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करने की अपील की है।

कार्यक्रम में भोलाराम दौलतराम, विनोद कुमार लालचंद अग्रवाल, विजेता इलेक्ट्रॉनिक्स, राज कमल इलेक्ट्रॉनिक्स और अग्रवाल मार्केटिंग का सहयोग रहेगा। आयोजन की जिम्मेदारी राखी अग्रवाल, मनीषा, यश, अमन, दीपका और अग्रवाल परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा संभाली जा रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here