रांची में Samsung Galaxy Fold Series की प्री-बुकिंग शुरू, दो नए फोल्डेबल मॉडल एक साथ होंगे लॉन्च
रांची: Samsung Exclusive Mobile Store, हरिओम टावर (पीपी कंपाउंड) और किशोरगंज चौक पर Samsung की नई Galaxy Fold Series की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। इस बार कंपनी पहली बार अपनी फोल्ड सीरीज के दो नए मॉडल एक साथ लॉन्च करने जा रही है, जिससे ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

स्टोर संचालक के अनुसार, पिछले साल की तुलना में इस बार प्री-बुकिंग का रुझान काफी अधिक है। उन्होंने बताया कि Samsung हर साल अपनी Fold Series में नए इनोवेशन और उन्नत फीचर्स जोड़ती है, जिससे ग्राहकों को बेहतर तकनीक और प्रीमियम अनुभव मिलता है। लॉन्च से पहले ही बड़ी संख्या में ग्राहक अपने पसंदीदा मॉडल को प्री-रिजर्व करा रहे हैं।




