JSSC ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, अब 20 जुलाई तक भर सकेंगे तकनीकी स्नातक परीक्षा का फॉर्म

0
139
Share This Post

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने तकनीकी स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब अभ्यर्थी 20 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. फीस भुगतान और करेक्शन की भी नई तारीखें जारी की गई हैं.

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने ‘झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026’ (नियमित एवं बैकलॉग) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला लिया है। इस संबंध में आयोग की ओर से संशोधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। नए फैसले से उन उम्मीदवारों को फायदा मिलेगा, जो किसी वजह से अब तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके थे।

रजिस्ट्रेशन, फीस और करेक्शन की नई समय-सीमा

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी अब 20 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन और रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने और फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थी 24 जुलाई से 27 जुलाई 2026 के बीच ऑनलाइन करेक्शन विंडो के माध्यम से संशोधन भी कर सकेंगे।

611 पदों पर होगी नियुक्ति

इस संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नियमित और बैकलॉग श्रेणी के कुल 611 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि अंतिम तिथि बढ़ने के बाद दोबारा आवेदन अवधि बढ़ाने की संभावना नहीं है। इसलिए उम्मीदवार समय रहते सभी औपचारिकताएं पूरी कर आवेदन सुनिश्चित करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here