Baahubali 3: प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी ने दिया बड़ा हिंट, ‘द लेगसी कंटिन्यूज़’ के साथ बढ़ी उम्मीदें

0
103
Baahubali 3
Share This Post

Baahubali 3 की हो रही तैयारी! प्रभास और राणा दग्गुबाती ने दिया हिंट, टूटेगा Dhurandhar 2 और Pushpa 2 का रिकॉर्ड

साल 2015 में रिलीज ‘बाहुबली’ और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। अब एक बार फिर माहिष्मती साम्राज्य की गूंज सिनेमाघरों में सुनाई दे सकती है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री ‘बाहुबली: द टॉर्चबियरर’ में प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी ने ‘बाहुबली 3’ को लेकर ऐसा हिंट दिया है कि फैंस फूले नहीं समा रहे हैं.

डॉक्यूमेंट्री के एक वायरल क्लिप में राणा दग्गुबाती कहते हैं, “मुझे नहीं पता कि मुझे यह सबके सामने कहना चाहिए या नहीं, लेकिन चूंकि राजामौली और शोबू गारू (प्रोड्यूसर) यहां नहीं हैं, इसलिए मैं वही कहूंगा जो मेरे मन में है। हो सकता है कि दुनिया अभी इसके लिए तैयार न हो, लेकिन ‘बाहुबली’ आगे और भी आएगी!”. इसके बाद प्रभास ने मुस्कुराते हुए तीन उंगलियां दिखाईं, जिसे फैंस ने ‘बाहुबली 3’ के संकेत के रूप में लिया. क्लिप के अंत में “एंड द लेगसी कंटिन्यूज़!” (और विरासत जारी रहेगी) लिखा है.

हालांकि अभी तक निर्देशक एसएस राजामौली या निर्माताओं ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन फैंस इसे ‘बाहुबली 3’ की पुष्टि मान रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि अगर ‘बाहुबली 3’ बनती है, तो यह ‘धुरंधर 2’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ देगी। ‘बाहुबली 2’ ने दुनियाभर में ₹1,788 करोड़ की कमाई की थी, जो उस समय का सबसे बड़ा रिकॉर्ड था.

राजामौली पहले ही कह चुके हैं कि ‘बाहुबली’ की विरासत को कई तरीकों और माध्यमों से आगे बढ़ाया जाएगा. फिलहाल राजामौली अपनी अगली फिल्म ‘वाराणसी’ में व्यस्त हैं, जो 2027 में रिलीज होगी.

‘बाहुबली: द टॉर्चबियर’ 26 जून 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. यह चार एपिसोड की डॉक्यूमेंट्री है, जिसमें बाहुबली फ्रैंचाइजी के निर्माण, संघर्ष और सफलता की कहानी बताई गई है.

External DoFollow Link
Netflix Official Website
https://www.netflix.com

External DoFollow Link
IMDb Baahubali Franchise
https://www.imdb.com

LPG Rule Change: सरकार ने कमर्शियल और इंडस्ट्रियल सप्लाई पर लगी सभी पाबंदियां हटाईं, ईरान युद्ध से पहले वाले नियम लागू

Ramgarh Accident: मुहर्रम की बुकिंग पर निकले थे, ट्रक ने ले ली जान; कठरेवा के दो दोस्तों समेत 8 की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here