Sunday, March 15, 2026

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलामू प्रमंडल से होगी झारखण्ड कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे  चरण की शुरुआत

पलामू प्रमंडल से होगी झारखण्ड कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत :

3 नवंबर से झारखण्ड कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत होने वाली है। यात्रा की शुरुआत पलामू प्रमंडल से होगी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि राज्य में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत खूंटी जिला से हो चुकी है. त्योहार की वजह से अभियान की गति धीमी पड़ गयी थी. अब फिर इसको गति प्रदान किया जा रहा है. तीन नवंबर को लातेहार, चार नवंबर को पलामू, पांच नवंबर को गढ़वा और छह नवंबर को लोहरदगा में पदयात्रा का कार्यक्रम तय किया गया है. इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सुबोधकांत सहाय, जिलों के प्रभारी व संयोजक शामिल होंगे. विधायकों को भी इस यात्रा में शामिल होने का निर्देश दिया गया है. राज्य के सभी जिलों व विधानसभा में 15 दिसंबर तक पदयात्रा का कार्यक्रम चलेगा. इसको लेकर रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है. पलामू प्रमंडल के बाद संताल परगना प्रमंडल में भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी.

पलामू प्रमंडल से होगी झारखण्ड कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत :

HOME YOUTUBE

Share This Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles