Top 5 This Week

Related Posts

रांची में दो डिग्री पारा गिरा

Share This Post

रांची में बारिश से तापमान में दो डिग्री की गिरावट आयी है। रांची में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में दो डिग्री की कमी आयी है। रांची का न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सबसे कम रहा। राज्य के उत्तरी हिस्सों से मानसून की वापसी हो चुकी है। इसके अंदरूनी और शेष हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान इसकी वापसी की संभावना है। इसके प्रभाव से रांची समेत राज्य के दक्षिणी हिस्सों पर आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

झारखंड में जल्द मानसून की वापसी होने वाली है। दक्षिणी हिस्सों में आने वाले चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे। मानसून वापसी के दौरान राज्य के दक्षिणी हिस्सों में आने वाले चार दिनों तक हल्के बादल छाए रहेंगे। इनमें रांची समेत कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। शनिवार को राज्य के उत्तरी हिस्सों से मानसून लौट चुका है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पलामू, संताल परगना और उत्तरी छोटानागपुर के कई जिलों से मानसून की वापसी हो चुकी है। अगले दो दिनों के दौरान रांची समेत राज्य के शेष हिस्सों में मानसून लौटने की संभावना जताई गई है।

Popular Articles