इटकी में 18 अपात्र राशन कार्डधारकों पर बड़ी कार्रवाई, 52 लाख रुपये की वसूली का नोटिस जारी

0
61
Share This Post
गरीबों का राशन लेने के आरोप में प्रशासन सख्त, अपात्र लाभुकों से सरकारी राशि वापस लेने की प्रक्रिया शुरू।

रांची/इटकी: रांची जिले के इटकी प्रखंड में राशन व्यवस्था में गड़बड़ी के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गरीबों के लिए निर्धारित राशन का लाभ लेने वाले 18 अपात्र राशन कार्डधारकों को करीब 52 लाख रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया गया है।

प्रशासन के अनुसार, जांच में ऐसे लाभुकों की पहचान की गई जो पात्र नहीं होने के बावजूद सरकारी राशन योजना का लाभ उठा रहे थे। इसके बाद संबंधित सभी लोगों के खिलाफ सरकारी राशि की वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें फैयाज अंसारी, अनिल तिर्की, जावेद मियां, नंदलाल महतो, नजीबुद्दीन अंसारी, रोहित गोप, शंकर कुमार, आशीष गोप, आलम अंसारी, शाफिक अंसारी, वीरेंद्र गोप, रमेश कुमार, मोहम्मद इमरान, झिरगा परहिया, सदानंद दास, दीपक, तबरेज अंसारी और फैज शामिल हैं।

प्रशासन का कहना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों तक पहुंचे, इसे सुनिश्चित करने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। अपात्र लाभुकों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here