Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • रांची में भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी20: संजू सैमसन पर निगाहें, क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
    by Team Abua
    October 9, 2026
  • Jharkhand SIR Schedule Extended: Final Voter List on November 30 | SIR 2026
    by abua news jharkhand
    October 8, 2026
  • झारखंड में SIR-2026 का शेड्यूल बदला, अब 30 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
    by Team Abua
    October 8, 2026
  • CM Hemant Soren’s Mother Rupi Soren: Heartfelt Tribute 🙏 #RupiSoren #Jharkhand #OmShanti
    by abua news jharkhand
    October 8, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

INDIAJharkhandlatest newsranchiweather

रांची में बारिश ने खोली नगर निगम की व्यवस्था की पोल, सड़कें बनीं तालाब; खुले नाले में गिरी कार

By Team Abua
September 24, 2026 2 Min Read
0
Share This Post

सिरमटोली से मेन रोड तक जलजमाव से बढ़ी परेशानी, कडरू में नाले में कार गिरने से चालक घायल; पुरुलिया रोड पर पेड़ गिरने से बिजली भी बाधित

रांची: राजधानी रांची में बुधवार को हुई तेज बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था और सड़कों की स्थिति की तस्वीर सामने ला दी। सुबह से लेकर देर रात तक हुई बारिश के बाद कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। कई जगह सड़कें तालाब जैसी नजर आईं, जबकि नालियों का गंदा पानी भी सड़कों पर बहता रहा। जलजमाव के कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सिरमटोली में सड़क पर भरा पानी

सिरमटोली चौक के पास फ्लाइओवर निर्माण के कारण सड़क की स्थिति पहले से खराब है। बारिश के बाद सड़क के गड्ढों में पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों को काफी सावधानी से गुजरना पड़ा। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी और बढ़ गई।

मेन रोड पर नाले का पानी फैला

मेन रोड पर फल मंडी से लेकर आर अली बिल्डिंग तक जलजमाव की स्थिति बनी रही। नाले का पानी सड़क पर आने से राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी हुई। सड़क से गुजरने वाले वाहनों के कारण गंदा पानी आसपास के लोगों और दुकानों तक पहुंचता रहा।

कडरू में खुले नाले में गिरी कार

बारिश के दौरान कडरू पुल के पास लाला लाजपत राय स्कूल के सामने एक कार अनियंत्रित होकर खुले नाले में जा गिरी। हादसे में कार चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालक को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे खुला नाला लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ है। लोगों ने नाले को ढकने और सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग लगाने की मांग किए जाने की बात कही है।

पुरुलिया रोड पर पेड़ गिरने से बिजली गुल

तेज बारिश के बीच पुरुलिया रोड में 11 केवी हाईटेंशन लाइन पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। इसके कारण नामकुम फीडर से जुड़े इलाकों में करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बाद में पेड़ हटाने के बाद बिजली व्यवस्था बहाल की गई।

वहीं, कोकर औद्योगिक क्षेत्र में एक जर्जर बिजली का पोल भी एक मकान की छत पर गिर गया। सूचना मिलने के बाद उसे हटाया गया। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलजमाव और बिजली से जुड़ी समस्याओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

    Tags:

    #jharkhand news#jharkhandnews#RANCHIindiaJHARKHANDjharkhandnewslatestnews
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    Jharkhand में रूबेला का एक भी कन्फर्म केस नहीं, RIMS में 875 सैंपल की जांच

    Next

    रांची के स्कूल में 10 से ज्यादा बच्चों के मुंह में मिले सफेद धब्बे, तंबाकू सेवन से कैंसर-पूर्व बदलाव की आशंका

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • रांची में भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी20: संजू सैमसन पर निगाहें, क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
        by Team Abua
        October 9, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • रांची में भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी20: संजू सैमसन पर निगाहें, क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
      • Jharkhand SIR Schedule Extended: Final Voter List on November 30 | SIR 2026
      • झारखंड में SIR-2026 का शेड्यूल बदला, अब 30 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
      • CM Hemant Soren’s Mother Rupi Soren: Heartfelt Tribute 🙏 #RupiSoren #Jharkhand #OmShanti
      • नहीं रहे नाना पाटेकर: भारतीय सिनेमा ने खोया अभिनय का दमदार और बेबाक चेहरा

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP