Sunday, November 29, 2026
24.1 C
Jharkhand

रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 13 लोगों की दर्दनाक मौत; मृतकों में 4 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल…

झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि सभी लोग बिहार के नालंदा जिले से रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे।

स्कॉर्पियो में सवार थे 14 लोग, अज्ञात वाहन से हुई जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, बिहार के नालंदा जिले के जंघारो गांव से एक स्कॉर्पियो में सवार होकर 14 लोग रजरप्पा मंदिर के लिए निकले थे। शनिवार देर रात करीब दो बजे रामगढ़ में उनकी गाड़ी की एक अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और कई लोग वाहन के अंदर ही फंस गए।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, 13 लोगों ने तोड़ा दम

हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद घायलों को नजदीकी सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इस दुर्घटना में कुल 13 लोगों की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई।

आधार कार्ड से हुई मृतकों की पहचान, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़ के एसडीपीओ आलोक रंजन के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे। कुछ मृतकों की पहचान उनके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर की गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वहीं, टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की भी तलाश की जा रही है।

पुलिस का फोन आने पर घटनास्थल पहुंचे परिजन

एक मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि परिवार बिहार शरीफ से रजरप्पा मंदिर जा रहा था। हादसे के बाद पुलिस की ओर से फोन आने पर परिजन घटनास्थल पहुंचे। इस भीषण दुर्घटना ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Hot this week

रांची में जाम से मिलेगी राहत, तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास..

रांची: राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने...

झारखंड की बेटी पलक का जलवा, भारतीय अंडर-19 महिला एशिया कप टीम में मिली जगह

रांची: झारखंड की उभरती महिला क्रिकेटर कुमारी पलक ने...

Topics

रांची में जाम से मिलेगी राहत, तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास..

रांची: राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने...

झारखंड की बेटी पलक का जलवा, भारतीय अंडर-19 महिला एशिया कप टीम में मिली जगह

रांची: झारखंड की उभरती महिला क्रिकेटर कुमारी पलक ने...

बोकारो की बेटी दीपाली रिया ने रचा इतिहास, Miss Universe India 2026 में बनीं फोर्थ रनर-अप..

बोकारो: झारखंड की बेटियां लगातार अपनी प्रतिभा और मेहनत...

IFFI 2026 में ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’ ने जीता सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज का पुरस्कार..

भारतीय घड़ी निर्माता कंपनी टाइटन की प्रेरणादायक यात्रा पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img