जमशेदपुर के लोगों को मिली बड़ी राहत, होल्डिंग टैक्स वसूली पर लगी रोक

0
21
banna gupta meeting
Share This Post

जमशेदपुर के लोगों को मिली बड़ी राहत, होल्डिंग टैक्स वसूली पर लगी रोक :

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य के चार नगर निकायों मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद, झुमरी तिलैया नगर परिषद व डोमचांच नगर परिषद में होल्डिंग टैक्स की वसूली पर रोक लगायी गयी है.जमशेदपुर के लोगों के लिए गुरुवार को राहत की दो बड़ी घोषणा की गयी. सरकार ने जहां मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद में होल्डिंग टैक्स की वसूली पर रोक लगा दी, वहीं जमशेदपुर के सैरात बाजार का बढ़ा हुआ किराया वापस ले लिया है.. मामले की जांच के लिए सूडा के निदेशक की अध्यक्षता में कमेटी गठित होगी. राज्य में हुई होल्डिंग टैक्स वृद्धि के बाद निकायों में लगभग 30% तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई, लेकिन, टैक्स वृद्धि का फॉर्मूला लागू करने के बाद टैक्स में 200% की बढ़ोतरी की गणना की गयी है. बढ़ोतरी के पूर्व प्राप्त राजस्व का लक्ष्य 155 करोड़ रुपये था. टैक्स वृद्धि के बाद यह 205 करोड़ हो गया. टैक्स वृद्धि के फॉर्मूले के पहले मानगो नगर निगम में राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य पांच करोड़ था. फॉर्मूला लागू करने के बाद 13% बढ़ गया. स्थानीय स्तर पर होल्डिंग टैक्स में हुई इस अप्रत्याशित वृद्धि का विरोध किया गया. इसके बाद राज्य सरकार ने मामला संज्ञान में लिया और फैसले की वापसी हुई.

जमशेदपुर के लोगों को मिली बड़ी राहत, होल्डिंग टैक्स वसूली पर लगी रोक :

HOME YOUTUBE

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here