संस्मरण दिवस पर झारखंड पुलिस ने देश के शहीद जांबाजों को किया याद

0
23
sansmaran divas ranchi
Share This Post

संस्मरण दिवस पर झारखण्ड पुलिस ने देश के शहीदों को याद किया ,पुलिस बल ने शहीदों को नम आँखों से श्रद्धांजलि दी. झारखंड पुलिस ने शुक्रवार को डोरंडा के जैप-वन ग्राउंड में एक साल के भीतर बलिदान देश के 264 जांबाजों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। जैप वन ग्राउंड में शुक्रवार को डीजीपी नीरज सिन्हा सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर जांबाज बलिदानियों को याद किया। इसके बाद जैप वन के परेड ग्राउंड में श्रद्धांजलि परेड का आयोजन हुआ, जहां अधिकारियों-कर्मियों ने नम आंखों से अपने जांबाजों को श्रद्धांजलि दी। ये जांबाज 1 सितंबर 2021 से 31 अगस्त 2022 के बीच अपनी अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। प्रत्येक वर्ष होने वाले इस आयोजन में एक साल के भीतर देश के सभी बलिदानियों को याद किया जाता है। देश में बलिदान 264 जांबाजों में झारखंड पुलिस के दो जवान ठाकुर हेम्ब्रम व शंकर नायक शामिल हैं। इसके अलावा झारखंड में सीमा सुरक्षा बल के एक डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार भी बलिदान हुए थे, जिन्हें याद किया गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here