Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • झारखंड में 4 MEMU ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, गोमो-मुरी तक ही चलेंगी ट्रेनें
    by Team Abua
    September 15, 2026
  • झारखंड SIR 2026: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के 4.70 लाख आवेदन, 15 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका
    by Team Abua
    September 15, 2026
  • बरियातू में बॉक्स क्रिकेट सीजन-5 का रोमांच, धुआंधार ब्वॉयज और वोमेनिया ने जीता खिताब
    by Team Abua
    September 15, 2026
  • झारखंड की बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव: हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे कम-से-कम 5 नए पावर सब-स्टेशन
    झारखंड की बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव: हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे कम-से-कम 5 नए पावर सब-स्टेशन
    by Team Abua
    September 14, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

INDIAInternational

उमर अब्दुल्ला बने जम्मू-कश्मीर के नए मुख्यमंत्री, सरकार में शामिल नहीं हुई कांग्रेस  

By abua news jharkhand
October 16, 2024 2 Min Read
0
Share This Post

जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहली बार हुए चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने शानदार जीत दर्ज की थी। उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री बने हैं। इस नई सरकार में कांग्रेस शामिल नहीं हो रही है। उसने बाहर से समर्थन देने का ऐलान किया है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को शपथ ली। शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उन्हें शपथ दिलाई। अब्दुल्ला के जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर श्रीनगर में एसकेआईसीसी और उसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब तीन बजे सिविल सचिवालय में सभी प्रशासनिक सचिवों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

शपथ लेने वाले मंत्रियों में सकीना इटू, जावेद अहमद राणा, सुरिंदर चौधरी, जावेद अहमद डार और सतीश शर्मा शामिल हैं। पांच मंत्रियों में से दो कश्मीर से और तीन जम्मू से हैं। उमर अब्दुल्ला के इस कदम को जम्मू-कश्मीर के दो क्षेत्रों के बीच संतुलन बनाने के तौर पर देखा जा रहा है। इटू और डार दोनों ही पूर्व मंत्री रह चुके हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता एवं संसद में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, आप नेता संजय सिंह, सीपीआई नेता डी राजा सहित इंडिया गठबंधन के अन्य नेता मौजूद रहे।

सरकार में शामिल नहीं हुई कांग्रेस

कांग्रेस के किसी नेता ने आज शपथ नहीं ली। सूत्रों ने बताया कि विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने वाली कांग्रेस मंत्रिपरिषद में दो मंत्रालयों की मांग कर रही थी, लेकिन कम संख्या के कारण उन्हें केवल एक मंत्रालय दिया गया। इसलिए पार्टी नेतृत्व ने सरकार का हिस्सा न बनने का फैसला किया है। हालांकि, सरकार का समर्थन करेगी।

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी फिलहाल जम्मू-कश्मीर सरकार में मंत्रालय में शामिल नहीं हो रही है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी कई बार रैलियों में इसका वादा किया था। लेकिन जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम से हम नाखुश हैं इसलिए फिलहाल हम मंत्रालय में शामिल नहीं हो रहे हैं। JKPCC प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ाई जारी रखेगी।

    Tags:

    J&Knationalnewsomarabdullahswornpolitics
    Author

    abua news jharkhand

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    हूबहू श्रीदेवी है ये लड़की, वही आंखें वही एक्सप्रेशन, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- दूसरी श्रीदेवी

    Next

    मुकेश अंबानी थोक के भाव में बेच रहे Laptop! कीमत देखते ही खरीदने के लिए मची धक्का-मुक्की

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • झारखंड में 4 MEMU ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, गोमो-मुरी तक ही चलेंगी ट्रेनें
        by Team Abua
        September 15, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • झारखंड में 4 MEMU ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, गोमो-मुरी तक ही चलेंगी ट्रेनें
      • झारखंड SIR 2026: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के 4.70 लाख आवेदन, 15 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका
      • बरियातू में बॉक्स क्रिकेट सीजन-5 का रोमांच, धुआंधार ब्वॉयज और वोमेनिया ने जीता खिताब
      • झारखंड की बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव: हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे कम-से-कम 5 नए पावर सब-स्टेशन
      • साहिबगंज में बाढ़ का संकट गहराया: खतरे के निशान से ऊपर गंगा, 2.16 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP