पहलगाम आतंकी हमले में NIA की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, हाफिज सईद को बनाया मुख्य आरोपी

0
82
Share This Post

Hafiz Saeed Accused Pahalgam Attack: बीते साल अप्रैल में हुए पहलगाम टेरर अटैक के बाद एनआईए लगातार जांच कर रही है। इस मामले में केंद्रीय एजेंसी ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की है। आतंकी हाफिज सईद को इसमें आरोपी बनाया गया है।

नई दिल्ली: 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू की विशेष अदालत में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। इसमें पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सरगना हाफिज सईद को मुख्य आरोपी बनाया गया है। एजेंसी ने उस पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और सीमा पार से आतंकी साजिश रचने के आरोप लगाए हैं।

हाफिज सईद पर गंभीर आरोप

NIA ने चार्जशीट में हाफिज सईद को प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और उसके प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) का प्रमुख बताते हुए पहलगाम हमले की साजिश का मास्टरमाइंड बताया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 और गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

चार्जशीट में पाकिस्तान कनेक्शन का जिक्र

NIA की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में दावा किया गया है कि हमले की साजिश पाकिस्तान से रची गई थी। एजेंसी ने वैज्ञानिक जांच, तकनीकी साक्ष्यों और जमीनी स्तर पर जुटाए गए सबूतों के आधार पर हाफिज सईद की भूमिका का उल्लेख किया है।

पहले भी कई आरोपियों के नाम हो चुके हैं शामिल

इससे पहले दाखिल 1597 पन्नों की मूल चार्जशीट में लश्कर के हैंडलर साजिद जट्ट, तीन पाकिस्तानी आतंकियों फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान शाह, हबीब ताहिर उर्फ जिब्रान और अबू हमजा के साथ-साथ गिरफ्तार स्थानीय आरोपियों परवेज अहमद और बशीर अहमद जोथड के नाम शामिल किए गए थे। इन पर हमलावरों को पनाह देने का आरोप है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जांच तेज

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी लॉन्च पैड्स पर कार्रवाई की थी। वहीं NIA अब इस हमले के पीछे सक्रिय सीमा-पार आतंकी नेटवर्क और साजिशकर्ताओं की भूमिका की व्यापक जांच कर रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here