Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • त्योहारों से पहले सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, हॉलमार्किंग फीस ₹45 से बढ़कर ₹75 हुई
    by Team Abua
    September 16, 2026
  • झारखंड में गंभीर बीमारियों से निपटने का नया मॉडल, कैंसर-शुगर से लेकर BP तक की होगी एक साथ रोकथाम
    by Team Abua
    September 16, 2026
  • क्या ठेले-रेहड़ी वालों से भी कटेगा UPI चार्ज? जानिए किन दुकानदारों पर लागू होगा MDR
    by Team Abua
    September 16, 2026
  • झारखंड–ऑस्ट्रेलिया साझेदारी पर जोर: शिक्षा, खनिज और निवेश पर अहम चर्चा। #jharkhand
    by abua news jharkhand
    September 16, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

INDIAInternational

Nayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, अनिल विज समेत 13 नेता बने मंत्री

By abua news jharkhand
October 17, 2024 2 Min Read
0
Share This Post

Nayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. प्रदेश में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है.

नई दिल्ली: हरियाणा में एक बार फिर नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. इसमें पीएम मोदी और अमित शाह समेत एनडीए के सहयोगी और बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री शामिल हुए. नायब सिंह सैनी के बाद अनिल विज ने शपथ ली. अनिल विज अंबाला कैंट से विधायक चुए गए हैं. अनिल विज के बाद कृष्ण लाल पंवार जो इसराना से विधायक हैं उन्होंने शपथ ली. कृष्णलाल के बाद राव नरवीर सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. वो बादशाहपुर से एमएलए हैं.

इनके बाद महिपाल ढांडा ने शपथ ली. ढांडा पानीपत ग्रामीण से विधायक हैं. विपुल गोयल ने भी शपथ ले ली है. उन्हें भी कैबिनेट मंत्री बनाया जाना है. डॉ. अरविंद शर्मा गोहाना ने भी मंत्रीपद की शपथ ली. श्याम सिंह राणा ने भी शपथ ली वे रादौर से विधायक हैं. बरवाला से रणवीर सिंह गंगवा ने भी शपथ ली है. उन्हें  राज्यमंत्री बनाया जाएगा. रणवीर सिंह के बाद कृष्ण बेदी ने शपथ ली. इसके बाद श्रुति चौधरी ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली. श्रुति चौधरी को भी राज्य मंत्री बनाया गया है. आरती राव ने भी शपथ ली, वह भी राज्यमंत्री बनाई गई हैं.

CM नायब सिंह समेत इन मंत्रियों ने ली शपथ

नायब सिंह सैनी समेत 14 मंत्रियों ने शपथ ली है.

नायब सिंह सैनी
अनिल विज
कृष्ण लाल पंवार
राव नरबीर
महिपाल ढांढा
विपुल गोयल
अरविंद शर्मा
श्याम सिंह राणा
रणवीर गंगवा
कृष्ण बेदी
श्रुति चौधरी
आरती सिंह राव
राजेश नागर
गौरव गौतम

दूसरी बार सूबे के मुखिया बने नायब सैनी

नायब सिंह सैनी लगातार दूसरी बार हरियाणा के सीएम बने हैं. इससे पहले उन्होंने 12 मार्च 2024 को हरियाणा की बागडोर संभाली थी. उनके नेतृत्व में ही बीजेपी ने हरियाणा में चुनाव लड़ा और पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में एक बार फिर वापसी की. इस चुनाव में बीजेपी को कुल 48 सीटें मिली हैं. वहीं कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत हासिल हुई है. आपको बता दें कि हरियाणा में बीजेपी की लगातार तीसरे बार सरकार बन गई है.  अगर बात नायब सिंह सैनी की करें तो वह हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं. वह 2019 में सांसद भी चुने गए थे. 

    Tags:

    bjpharyananewcmharyananewslatestnewsnationalnewsNayab Singh Saini Oath Ceremonynayabsinghsainipolitics
    Author

    abua news jharkhand

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    हेमा मालिनी और एक्ट्रेस ईशा देओल रांची में, दोनों की एक झलक पाने को उमड़ी भीड़

    Next

    बिहार में बढ़ रहा जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा, अब तक सीवान में 20 और छपरा में 12 लोगों ने तोड़ा दम

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • त्योहारों से पहले सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, हॉलमार्किंग फीस ₹45 से बढ़कर ₹75 हुई
        by Team Abua
        September 16, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • त्योहारों से पहले सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, हॉलमार्किंग फीस ₹45 से बढ़कर ₹75 हुई
      • झारखंड में गंभीर बीमारियों से निपटने का नया मॉडल, कैंसर-शुगर से लेकर BP तक की होगी एक साथ रोकथाम
      • क्या ठेले-रेहड़ी वालों से भी कटेगा UPI चार्ज? जानिए किन दुकानदारों पर लागू होगा MDR
      • झारखंड–ऑस्ट्रेलिया साझेदारी पर जोर: शिक्षा, खनिज और निवेश पर अहम चर्चा। #jharkhand
      • ₹5 हजार से ₹1 लाख तक UPI पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज? MDR को लेकर दूर करें पूरा कंफ्यूजन

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP