Sunday, November 29, 2026
25.4 C
Jharkhand

रूस में हिरासत से सुरक्षित वतन लौटे झारखंड के मनीष साहू, राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष की पहल लाई रंग..

रांची/जमशेदपुर: रूस के येकातेरिनबर्ग में हिरासत में रखे गए झारखंड के 29 वर्षीय युवक मनीष साहू की आखिरकार सुरक्षित भारत वापसी हो गई है। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष, झारखंड के प्रयासों और भारतीय महावाणिज्य दूतावास के समन्वय से मनीष साहू रूस से निकलकर अपने वतन लौट आए हैं। वह 26 नवंबर 2026 को दिल्ली पहुंचे और 27 नवंबर को ट्रेन से अपने गृह नगर जमशेदपुर पहुंच गए।

रूस जाने के बाद परिवार से टूट गया था संपर्क

जानकारी के अनुसार, मनीष साहू 6 अक्टूबर 2026 को पर्यटक के रूप में रूस गए थे और येकातेरिनबर्ग में रह रहे थे। 27 अक्टूबर के बाद उनका परिवार से संपर्क टूट गया। इसके बाद उनकी मां नीलम साहू ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष में शिकायत दर्ज कराई। मनीष ने खुद विभाग को सूचना दी थी कि स्थानीय पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। उन्होंने कथित दुर्व्यवहार, झूठे आरोप और दबाव बनाए जाने की शिकायत भी की थी। हालांकि, विभाग ने स्पष्ट किया कि ये आरोप मनीष द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित थे और इनका स्वतंत्र सत्यापन नहीं हुआ था।

राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने शुरू की पहल

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने 29 अक्टूबर 2026 को प्रोटेक्टर ऑफ इमिग्रेंट्स, रांची, भारतीय दूतावास मॉस्को और संबंधित अधिकारियों को ई-मेल भेजकर तत्काल कांसुलर एवं कानूनी सहायता की मांग की। इसके बाद 2 नवंबर को भारतीय दूतावास मॉस्को ने सूचित किया कि मामला भारतीय महावाणिज्य दूतावास, येकातेरिनबर्ग के क्षेत्राधिकार में आता है। इसके बाद मामले को वहां अग्रसारित कर दिया गया।

भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने दी कांसुलर सहायता

3 नवंबर 2026 को भारतीय महावाणिज्य दूतावास, येकातेरिनबर्ग के अधिकारियों ने येकातेरिनबर्ग स्थित विदेशी नागरिकों के अस्थायी निरोध केंद्र में मनीष साहू से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें कांसुलर सहायता उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों के अनुसार, मनीष की शारीरिक स्थिति सामान्य और संतोषजनक थी। मनीष ने भी इसकी पुष्टि की।

4 हजार रूबल जुर्माना और निष्कासन का मिला था आदेश

निरोध केंद्र के प्रमुख द्वारा जारी आदेश में मनीष साहू को प्रशासनिक अपराध का दोषी मानते हुए 4,000 रूबल का जुर्माना और रूस से अनिवार्य निष्कासन का आदेश दिया गया था। 9 नवंबर को न्यायिक बेलीफ ने मामले की समीक्षा की और 25 नवंबर को ताशकंद के रास्ते रूस से प्रस्थान की अनुमति दी। इसके बाद मनीष ने ताशकंद के रास्ते दिल्ली आने के लिए हवाई टिकट बुक किया।

ताशकंद के रास्ते दिल्ली पहुंचे मनीष साहू

भारतीय महावाणिज्य दूतावास के समन्वय से मनीष साहू 25 नवंबर को ताशकंद के रास्ते रूस से रवाना हुए। 26 नवंबर को वह दिल्ली पहुंचे और 27 नवंबर को सुरक्षित अपने गृह नगर जमशेदपुर पहुंच गए। उनकी रूस से सुरक्षित रवानगी और भारत आगमन तक भारतीय मिशन के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा गया।

विदेश में फंसे झारखंडवासियों की सहायता प्राथमिकता

राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने मनीष साहू की सुरक्षित वापसी में सहयोग के लिए भारतीय महावाणिज्य दूतावास, येकातेरिनबर्ग और संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार जताया है। विभाग ने कहा कि विदेश में फंसे झारखंड के नागरिकों की सुरक्षा और उन्हें समय पर सहायता उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है।

रूस जाने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील

विभाग ने रूस जाने वाले श्रमिकों और पर्यटकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले वैध वीजा, रोजगार अनुबंध और भर्ती एजेंसियों का सत्यापन जरूर करें। साथ ही पासपोर्ट जब्ती, अवैध भर्ती और वीजा नियमों के उल्लंघन जैसी परिस्थितियों से बचने के लिए भारतीय दूतावास या महावाणिज्य दूतावास के संपर्क में रहें।

Hot this week

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026:रांची की रिया तिर्की बनीं सेकंड रनरअप

झारखंड की बेटियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच...

रांची में जाम से मिलेगी राहत, तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास..

रांची: राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने...

Topics

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026:रांची की रिया तिर्की बनीं सेकंड रनरअप

झारखंड की बेटियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच...

रांची में जाम से मिलेगी राहत, तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास..

रांची: राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने...

झारखंड की बेटी पलक का जलवा, भारतीय अंडर-19 महिला एशिया कप टीम में मिली जगह

रांची: झारखंड की उभरती महिला क्रिकेटर कुमारी पलक ने...

बोकारो की बेटी दीपाली रिया ने रचा इतिहास, Miss Universe India 2026 में बनीं फोर्थ रनर-अप..

बोकारो: झारखंड की बेटियां लगातार अपनी प्रतिभा और मेहनत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img