Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Bengaluru Mumbai Vande Bharat Sleeper Train flagged off by Railway Minister Ashwini Vaishnaw at Sir M Visvesvaraya Terminal.Bengaluru Mumbai Vande Bharat Sleeper Train
    बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, 16 घंटे में पूरा होगा सफर; यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
    by Team Abua
    November 1, 2026
  • Ahoi Ashtami 2026 puja with Ahoi Mata image, traditional worship items, diya and offerings for children's health and prosperity.Ahoi Ashtami 2026
    Ahoi Ashtami 2026: आज अहोई अष्टमी पर बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, तारों के दर्शन का समय और आरती
    by Team Abua
    November 1, 2026
  • Cyclone Murasu alert over the Bay of Bengal with heavy rainfall forecast for Andhra Pradesh, Tamil Nadu, Telangana, Odisha and Chhattisgarh.Cyclone Murasu Alert
    Cyclone Murasu: बंगाल की खाड़ी में तेजी से ताकतवर हो रहा तूफान, 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
    by Team Abua
    November 1, 2026
  • Jharkhand Teacher Eligibility Test JTET 2026 first shift concludes peacefully at 986 examination centres across Jharkhand.JTET 2026 Exam
    JTET 2026: झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न, 986 केंद्रों पर हुआ आयोजन
    by Team Abua
    November 1, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

maiya samman yatra
INDIAJharkhand

maiya samman yatra: लोहरदगा,मांडर एवं रातू में हुआ मंईयां सम्मान यात्रा

By abua news jharkhand
October 8, 2024 4 Min Read
0
Share This Post
maiya samman yatra

maiya samman yatra: नवरात्र के पवन अवसर पर लोहरदगा ज़िला से झारखंड की करीब 50 लाख बेटियों ,माताओं, बहनों और दीदियों के खाते में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना की भेजी गई तीसरी किस्त की राशि
क़रीब 497 करोड़ रुपये की राशि सीधे महिलाओं के खातों में की गई हस्तांतरित

कार्यक्रम में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से लाभुकों से की गई बात, सबने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का जताया आभार

maiya samman yatra: श्रीमती बेबी देवी , मंत्री, महिला,बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह मंत्री , कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी,सांसद श्रीमती जोबा मांझी,सांसद श्री सुखदेव भगत ,विधायक श्रीमती सविता महतो, विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन , विधायक श्री जिग्गा सुसारन होरो, विधायक श्री रामचंद्र सिंह, विधायक श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की कार्यक्रम में हुईं शामिल

लोहरदगा,मांडर,रातू :- मंगलवार को लोहरदगा,मांडर एवं रातू में मंईयाँ सम्मान यात्रा कार्यक्रम हुआ। लोहरदगा में कार्यक्रम स्थल से ही झारखंड की लगभग 50 लाख बेटियों ,माताओं ,बहनों एवं दीदियों के खाते में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना की तीसरी किस्त की राशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। माननीय मंत्री श्रीमती बेबी देवी ने बटन दबाकर लगभग 497 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में ट्रांसफर कीं ।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती बेबी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की सोच झारखंड की दीदियों, माताओं , बहनों को भी आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है । इसलिए झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना के माध्यम से उन्हें आर्थिक मदद दी जा रही है। उन्हें मजबूती प्रदान की जा रही है ।

maiya samman yatra: जेएमएमएसवाई के माध्यम से झारखंड की 50 लाख महिलाओं को जोड़ने का किया गया है काम

maiya samman yatra: कृषि मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने कार्यक्रम में आयीं हजारों महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना के माध्यम से अब तक झारखंड की 50 लाख महिलाओं को जोड़ा गया है। नवरात्र के अवसर पर आज झारखंड की करीब 50 लाख माताओं ,बहनों ,बेटियों के खाते में तीसरी किस्त की राशि भेजी जा रही है । उन्होंने कहा कि राज्य में पहली बार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की बात की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, यदि काम गिनाना करना शुरू करें, तो लिस्ट काफ़ी लंबी हो जाएगी ।सरकार अबुआ आवास योजना के ज़रिये लाभुकों को पक्का मकान उपलब्ध करा रही है ।

maiya samman yatra: नवरात्र के पावन अवसर पर आप महिलाओं को दी जा रही है तीसरी किस्त की राशि

माननीया विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन ने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपका हौसला ही मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की असली पूंजी है ।वह चाहते हैं कि झारखंड की आधी आबादी सशक्त बनें। मज़बूत रहें। मानसिक रूप से, शारीरिक रूप से भी और आर्थिक रूप से भी । उन्होंने कहा कि ये सिर्फ़ राशि नहीं है, यह आधी आबादी का आत्मविश्वास है । झारखंड में पहली बार आपका बेटा, आपका दादा मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आधी आबादी को वो सम्मान दिया है जिसकी वो हकदार थीं । उन्होंने कहा की महिलाएँ परिवार को ,समाज को आगे बढ़ाने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना की राशि की तीसरी किस्त आपको नवरात्र के अवसर पर दी जा रही है ।इससे पहले पहली किस्त रक्षाबंधन के अवसर पर और दूसरी किस्त करम पूजा के अवसर पर दी गई थी ।उन्होंने कहा कि हम जहाँ जा रहे हैं, हमें उत्साह,तरंग और उमंग नजर आ रहा है।

maiya samman yatra: श्रीमती कल्पना सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन निरंतर झारखंड को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं ।उन्होंने कहा कि अपने हक़ अधिकारों की बात करने के लिए शिक्षित होना बहुत ज़रूरी है ।इसीलिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्कूल ऑफ़ एक्सिलेंस की शुरुआत की, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। साथ ही सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना दी, ताकि पैसे के अभाव में बच्चियों की पढ़ाई बीच में न रुके। बच्चे-बच्चियों को साइकिल देने का काम किया, ताकि वे दूर स्कूल भी जाकर पढ़ाई कर सकें ।झारखंड में बच्चों को विदेश में पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति योजना से राशि उपलब्ध करायी जा रही है।झारखंड की आपकी अपनी सरकार आपके लिए ही काम कर रही है ।

झारखंड में पहली बार महिलाओं को सम्मान मिल रहा है इसके लिए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का आभार

maiya samman yatra: इस अवसर पर वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से लाभुकों से बात की गई । कोडरमा जिला की लाभुक श्रीमती बसंती देवी ने बताया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना से वह बहुत खुश है । झारखंड में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने हम महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का बहुत बहुत आभार। उन्होंने कहा कि ये सम्मान पाकर वह बहुत ख़ुश हैं । माननीया विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने उनसे पूछा की इस राशि को कहाँ खर्च करेंगी, तो उन्होंने कहा कि वो अपने बच्चों पर खर्च करेंगी । तब श्रीमती कल्पना सोरेन ने कहा कि माँ की ममता ही ऐसी होती है कि वह अपने आप को बच्चों से पहले नहीं रखती।फिर भी उन्होंने उनसे अनुरोध किया कि आप इस राशि का कुछ अपने ऊपर भी ख़र्च करें । इस अवसर पर सभी महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का आभार जताया।

कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी,सांसद श्रीमती जोबा मांझी,सांसद श्री सुखदेव भगत , विधायक श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की एवं पूर्व मंत्री श्री बंधु तिर्की ने भी संबोधित किया ।

कार्यक्रम में लोहरदगा उपायुक्त,उपायुक्त रांची ,विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण एवं हज़ारों की संख्या में महिलाएँ उपस्थित थीं।

यह भी पढ़े

  • jharkhand police service commission: हेमन्त सोरेन से झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण मुलाकात
  • Jharkhand Politics: सुप्रियो भट्टाचार्या का भाजपा नेता शिवराज पर निशाना, ‘हम डरने वाले नहीं हैं’
  • YOUTUBE

    Tags:

    #hemant soren#jharkhand news#jharkhandnews#RANCHIHemant sorenjharkhandnews
    Author

    abua news jharkhand

    Follow Me
    Other Articles
    jharkhand police service commission
    Previous

    jharkhand police service commission: हेमन्त सोरेन से झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण मुलाकात

    hemant soren meeting
    Next

    hemant soren meeting: 81 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Bengaluru Mumbai Vande Bharat Sleeper Train flagged off by Railway Minister Ashwini Vaishnaw at Sir M Visvesvaraya Terminal.Bengaluru Mumbai Vande Bharat Sleeper Train
        बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, 16 घंटे में पूरा होगा सफर; यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
        by Team Abua
        November 1, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, 16 घंटे में पूरा होगा सफर; यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
      • Ahoi Ashtami 2026: आज अहोई अष्टमी पर बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, तारों के दर्शन का समय और आरती
      • Cyclone Murasu: बंगाल की खाड़ी में तेजी से ताकतवर हो रहा तूफान, 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
      • JTET 2026: झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न, 986 केंद्रों पर हुआ आयोजन
      • धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी ₹39 हजार से ज्यादा सस्ती

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP