बारिश के बीच दशमफॉल पहुंचीं कल्पना सोरेन, परिवार संग लिया झारखंडी जलपान का स्वाद

0
2
Share This Post
डेढ़ घंटे तक जलप्रपात का लुत्फ उठाया, स्थानीय विधायक विकास मुंडा भी रहे मौजूद; सुरक्षा को लेकर तैनात रहा पुलिस बल

रांची में लगातार हो रही बारिश के बीच दशमफॉल जलप्रपात इन दिनों पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन बुधवार दोपहर करीब 1 बजे परिवार के साथ दशमफॉल पहुंचीं। कल्पना सोरेन के साथ उनकी माता और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। स्थानीय विधायक विकास कुमार मुंडा और उनकी पत्नी ने भी इस दौरान उनका साथ दिया।

परिवार के साथ करीब डेढ़ घंटे तक घूमीं

दशमफॉल पहुंचने के बाद कल्पना सोरेन ने करीब डेढ़ घंटे तक जलप्रपात और आसपास के प्राकृतिक नजारों का आनंद लिया। लगातार बारिश के कारण इस समय दशमफॉल का जलप्रवाह भी काफी आकर्षक नजर आ रहा है। घूमने-फिरने के बाद उन्होंने परिवार के साथ वहां मिलने वाले देसी जलपान का भी स्वाद लिया। इस दौरान उनका परिवार के साथ सुकून भरा समय बिताते हुए नजर आया।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

कल्पना सोरेन के दौरे को देखते हुए दशमफॉल इलाके में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। बुंडू के अनुमंडल पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी, डीएसपी ओमप्रकाश, थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौके पर तैनात रहे।

बारिश ने बढ़ाई दशमफॉल की खूबसूरती

रांची और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसका असर दशमफॉल पर भी साफ दिखाई दे रहा है। बारिश के बाद जलप्रपात का पानी तेज हो गया है और आसपास का प्राकृतिक नजारा और भी खूबसूरत नजर आ रहा है।

मौसम खराब होने के बावजूद बड़ी संख्या में पर्यटक दशमफॉल पहुंच रहे हैं। फिलहाल यह जलप्रपात राजधानी रांची और आसपास के लोगों के लिए पसंदीदा पर्यटन स्थल बना हुआ है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here