Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • दिल्ली-चेन्नई जा रही IndiGo फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट, पावर बैंक से धुआँ निकलने के बाद लिया फैसला
    by Team Abua
    October 11, 2026
  • Durga Shaptashati Chapter 1: The Story of Madhu-Kaitabh Vadh ।। दुर्गा सप्तशती पाठ – अध्याय – 1
    by abua news jharkhand
    October 11, 2026
  • सलमान खान बने कंटेंट क्रिएटर, लॉन्च किया अपना ऑफिशियल YouTube चैनल
    by Team Abua
    October 10, 2026
  • Maa Durga Arrives on an Elephant—but Which Vehicle Will Mark Her Departure? Know the Signs #navratri
    by abua news jharkhand
    October 10, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

INDIAInternationalJharkhandlatest newsranchi

JPSC सिविल सेवा पीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2204 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी

By Team Abua
July 4, 2026 3 Min Read
0
Share This Post

JPSC ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी)-2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। 103 पदों के लिए आयोजित परीक्षा में 2204 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है और अब वे मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हो गए हैं।

JPSC Civil Services:  जेपीएससी एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा 18 से 20 जुलाई 2026 तक रांची के अलग-अलग केंद्रों पर होगी. इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म नौ जुलाई 2026 (शाम पांच बजे) तक भरे जायेंगे. जबकि हार्ड कॉपी 14 जुलाई 2026 तक जमा होंगे. 

मुख्य परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी।

JPSC मुख्य परीक्षा दो पालियों में होगी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दिन के एक बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगी. 18 जुलाई को प्रथम पाली में प्रथम पत्र और दूसरी पाली में द्वितीय पत्र, 19 जुलाई को प्रथम पाली में तीसरे पत्र और द्वितीय पाली में चौथे पत्र की परीक्षा होगी, जबकि 20 जुलाई को प्रथम पाली में पांचवें और द्वितीय पाली में छठे पत्र की परीक्षा होगी. 950 अंको की मुख्य परीक्षा के बाद 100 अंक का इंटरव्यू का आयोजन होगा. मुख्य परीक्षा में प्रथम पत्र 100 अंक, द्वितीय पत्र 150 अंक की होगी, जबकि अन्य पत्र की परीक्षा 200-200 अंकों की होगी. इंटरव्यू के लिए न्यूनतम अर्हतांक (qualifying marks) की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है. 

आंसर-की में कई बार किए गए संशोधन।

सिविल सेवा परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को राज्य के 564 केंद्रों पर ली गई थी. परीक्षा के लिए 2,17104 अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड जारी किया गया था. जबकि प्रथम पाली में 110973 व द्वितीय पाली में 110875 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. इसके बाद आयोग ने 20 अप्रैल 2026 को मॉडल आंसर -की जारी किया. प्रभात खबर ने आंसर- की में गई गड़बड़ियां उजागर की, तो आयोग ने आसंर -की को वेबसाइट से हटा लिया. इसके बाद आयोग ने 21 अप्रैल को सुधार कर फिर से आंसर- की जारी किया. इसमें भी गड़बड़ियां उजागर की गई, तो आयोग ने 26 मई 2026 को फिर फाइनल आंसर की जारी किया. प्रभात खबर ने इसमें भी गड़बड़ियां उजागर की, तो आयोग ने फाइनल आंसर की जारी करने के बाद 19 जून 2026 को फिर संशोधित मॉडल आंसर-की जारी किया. 

मामला हाइकोर्ट में था 

इधर सिविल सेवा परीक्षा में उम्रसीमा में छूट देने का मामला हाइकोर्ट चला गया था. हाइकोर्ट में सुनवाई के बाद पीटी रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया. इसके बाद ही आयोग ने शुक्रवार को रिजल्ट जारी कर दिया.

103 पदों पर होगी नियुक्ति।

सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 103 पदों पर नियुक्ति होनी है. इनमें उपसमाहर्ता के 28 पद, पुलिस उपाधीक्षक के 42 पद, जिला समादेष्टा (गृह) के दो पद, प्रोबेशन अधिकारी के चार पद, सहायक निदेशक (महिला बाल विकास) के तीन पद, सहायक निदेशक (कृषि) के दो पद, सहायक नगर आयुक्त के 10 पद, कारीधीक्षक के दो पद, सहायक निदेशक सह जिला जन संपर्क अधिकारी के 10 पद शामिल हैं. इनमें अनारक्षित के 50 पद, एसटी के 26 पद, एशसी के सात पद, बीसी वन के छह पद, बीसी टू के आठ पद व इडब्ल्यूएस के छह पद हैं. क्षैतिज आरक्षण के तहत महिला को दो पद, दृषि नि:शक्त के दो पद, श्रवण नि:शक्त के चार पद और चलन नि:शक्त के एक पद तथा ऑटिज्म आदि के एक पद हैं.

    Tags:

    #jharkhand newsindiaJHARKHANDjharkhandnewslatestnews
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    SIR में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : के. रवि कुमार

    Next

    बाबा मंदिर में दर्शन के नियम बदलेंगे, गर्भगृह में मोबाइल ले जाना होगा मना

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • दिल्ली-चेन्नई जा रही IndiGo फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट, पावर बैंक से धुआँ निकलने के बाद लिया फैसला
        by Team Abua
        October 11, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • दिल्ली-चेन्नई जा रही IndiGo फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट, पावर बैंक से धुआँ निकलने के बाद लिया फैसला
      • Durga Shaptashati Chapter 1: The Story of Madhu-Kaitabh Vadh ।। दुर्गा सप्तशती पाठ – अध्याय – 1
      • सलमान खान बने कंटेंट क्रिएटर, लॉन्च किया अपना ऑफिशियल YouTube चैनल
      • Maa Durga Arrives on an Elephant—but Which Vehicle Will Mark Her Departure? Know the Signs #navratri
      • Navratri 2026: Maa Durga arrives on an elephant. What does her farewell ride symbolize?

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP