Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Indian Parliament building representing the proposed special session to pass the Women’s Reservation Constitutional Amendment Bill.Women Reservation Bill
    महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी तेज, संविधान संशोधन के लिए संसद का विशेष सत्र बुला सकती है सरकार
    by Team Abua
    November 13, 2026
  • Indian heritage sites Rajatarangini, Mahabharata and Arthashastra included in the UNESCO Memory of the World Asia Pacific Register.UNESCO Memory of the World
    भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक सम्मान, यूनेस्को की सूची में शामिल हुईं राजतरंगिणी, महाभारत और अर्थशास्त्र
    by Team Abua
    November 13, 2026
  • Microsoft Outlook outage, Teams, Copilot and Microsoft 365 services down usersMicrosoft Outage
    माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं अचानक ठप, Outlook से लेकर Teams तक में आई तकनीकी खराबी, लाखों यूजर्स परेशान
    by Team Abua
    November 13, 2026
  • Jharkhand SIR 2026 district wise review of no mapping and logical discrepancy voter list cases by Chief Electoral Officer.Jharkhand SIR 2026
    झारखंड में SIR की समीक्षा: नो मैपिंग के 56.41% और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के 79.63% मामलों का निष्पादन, कई जिलों में धीमी रफ्तार
    by Team Abua
    November 13, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

Jharkhand SIR 2026 district wise review of no mapping and logical discrepancy voter list cases by Chief Electoral Officer.Jharkhand SIR 2026
Jharkhandlatest news

झारखंड में SIR की समीक्षा: नो मैपिंग के 56.41% और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के 79.63% मामलों का निष्पादन, कई जिलों में धीमी रफ्तार

By Team Abua
November 13, 2026 3 Min Read
0
Share This Post

Ranchi: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत नो मैपिंग, लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी और अन्य श्रेणी के मामलों के निष्पादन की जिलावार समीक्षा की गई। 12 नवंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में नो मैपिंग श्रेणी के 56.41 प्रतिशत, लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के 79.63 प्रतिशत और अन्य श्रेणी के 98.67 प्रतिशत मामलों का निष्पादन किया जा चुका है।

नो मैपिंग के 7.91 लाख मामलों का निष्पादन

आंकड़ों के अनुसार, राज्य में नो मैपिंग श्रेणी के कुल 14,04,033 मामलों में से 7,91,959 मामलों का निष्पादन हो चुका है। इस श्रेणी में राज्य की कुल प्रगति 56.41 प्रतिशत दर्ज की गई है।

जिलावार प्रदर्शन की बात करें तो पश्चिमी सिंहभूम 99.97 प्रतिशत मामलों का निष्पादन कर सबसे आगे है। इसके बाद लोहरदगा में 98.54 प्रतिशत, देवघर में 86.36 प्रतिशत, रामगढ़ में 68.08 प्रतिशत और धनबाद में 67.73 प्रतिशत मामलों का निष्पादन हुआ है।

वहीं, इस श्रेणी में साहिबगंज 35.26 प्रतिशत, पलामू 36.05 प्रतिशत, जामताड़ा 37.81 प्रतिशत, पाकुड़ 43.05 प्रतिशत और गिरिडीह 46.59 प्रतिशत मामलों के निष्पादन के साथ पीछे हैं।

लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के 79.63 प्रतिशत मामलों का निपटारा

लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी श्रेणी में राज्यभर के कुल 45,49,961 मामलों में से 36,23,189 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। इस तरह राज्य में 79.63 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है।

इस श्रेणी में पश्चिमी सिंहभूम ने 100 प्रतिशत मामलों का निष्पादन कर लिया है। वहीं, लोहरदगा में 99.99 प्रतिशत, गुमला में 93.32 प्रतिशत, खूंटी में 91.56 प्रतिशत और कोडरमा में 91.04 प्रतिशत मामलों का निष्पादन हुआ है।

दूसरी ओर, पलामू में 61.45 प्रतिशत, साहिबगंज में 63.47 प्रतिशत, पाकुड़ में 64.96 प्रतिशत, सरायकेला-खरसावां में 68.18 प्रतिशत और जामताड़ा में 70.65 प्रतिशत मामलों का ही निष्पादन हो सका है।

अन्य श्रेणी में 98.67 प्रतिशत काम पूरा

अन्य श्रेणी के तहत राज्य में कुल 1,61,65,853 मामले दर्ज किए गए थे। इनमें से 1,59,50,081 मामलों का निष्पादन हो चुका है। इस श्रेणी में राज्य की प्रगति 98.67 प्रतिशत है।

जिलावार आंकड़ों के अनुसार, सिमडेगा और लोहरदगा ने 100 प्रतिशत मामलों का निष्पादन कर लिया है। वहीं, खूंटी में 99.98 प्रतिशत, पश्चिमी सिंहभूम में 99.93 प्रतिशत, देवघर में 99.91 प्रतिशत और गढ़वा में 99.88 प्रतिशत मामलों का निष्पादन हुआ है। इस श्रेणी में अब कुछ ही जिलों में मामूली काम बाकी है।

CEO ने धीमी प्रगति वाले जिलों को दिया तेजी लाने का निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों को लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिलावार प्रदर्शन के आधार पर नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा की जा रही है। विशेष रूप से कम प्रगति वाले जिलों को लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा करने पर ध्यान देना होगा।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, त्रुटिरहित और समावेशी बनाने के उद्देश्य से पूरी प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा रही है।

पश्चिमी सिंहभूम में ऋणात्मक आंकड़े की बताई गई वजह

समीक्षा के दौरान यह भी जानकारी सामने आई कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी श्रेणी में पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में लंबित मामलों की संख्या ऋणात्मक (माइनस) दिखाई दे रही है। इसका कारण संबंधित मतदाताओं का दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में स्थानांतरित होना बताया गया है।

    Tags:

    K Ravi KumarChief Electoral Officer JharkhandElectoral Roll RevisionJharkhand Election CommissionJharkhand SIR 2026Logical DiscrepancyNo Mapping CasesSpecial Intensive RevisionVoter List Revision JharkhandVoter List UpdateWest Singhbhum
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    India U19 cricket team defeats Afghanistan by 8 wickets to reach Under-19 Asia Cup 2026 final against Pakistan.India U19 vs Pakistan Final 2026
    Previous

    अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत की एंट्री, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया; अब पाकिस्तान से होगा महामुकाबला

    Microsoft Outlook outage, Teams, Copilot and Microsoft 365 services down usersMicrosoft Outage
    Next

    माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं अचानक ठप, Outlook से लेकर Teams तक में आई तकनीकी खराबी, लाखों यूजर्स परेशान

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Indian Parliament building representing the proposed special session to pass the Women’s Reservation Constitutional Amendment Bill.Women Reservation Bill
        महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी तेज, संविधान संशोधन के लिए संसद का विशेष सत्र बुला सकती है सरकार
        by Team Abua
        November 13, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी तेज, संविधान संशोधन के लिए संसद का विशेष सत्र बुला सकती है सरकार
      • भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक सम्मान, यूनेस्को की सूची में शामिल हुईं राजतरंगिणी, महाभारत और अर्थशास्त्र
      • माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं अचानक ठप, Outlook से लेकर Teams तक में आई तकनीकी खराबी, लाखों यूजर्स परेशान
      • झारखंड में SIR की समीक्षा: नो मैपिंग के 56.41% और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के 79.63% मामलों का निष्पादन, कई जिलों में धीमी रफ्तार
      • अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत की एंट्री, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया; अब पाकिस्तान से होगा महामुकाबला

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP