Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Jharkhand Transport Secretary Rajiv Ranjan chairs a meeting on scrapping government vehicles older than 15 years through RVSF.Government Vehicle Scrapping in Jharkhand
    15 साल पुराने सरकारी वाहनों की होगी स्क्रैपिंग, झारखंड सरकार ने शुरू की व्यवस्थित निस्तारण की तैयारी
    by Team Abua
    November 4, 2026
  • Jharkhand State Pollution Control Board makes environmental clearance and waste management compliance mandatory for large construction projects.Jharkhand Construction Project Environmental Rules
    झारखंड में बड़े भवन निर्माण प्रोजेक्ट पर सख्ती, 31 दिसंबर तक प्रदूषण बोर्ड से लेना होगा अनापत्ति प्रमाणपत्र
    by Team Abua
    November 4, 2026
  • Dark patterns in online shopping causing financial losses to Indian consumers through misleading offers and hidden charges.Dark Patterns in Online Shopping
    ऑनलाइन खरीदारी में डार्क पैटर्न का जाल, भारतीय उपभोक्ताओं को हर साल 28 हजार करोड़ रुपये तक का नुकसान
    by Team Abua
    November 4, 2026
  • TRAI introduces new telecom interconnection rules requiring operators to shift to IP-based networks to improve call connectivity and reduce call drops.TRAI New Telecom Rules 2027
    अब कॉल ड्रॉप की समस्या से मिलेगी राहत! 2027 से बदलेंगे टेलीकॉम नेटवर्क के नियम, आईपी तकनीक अपनाएंगी कंपनियां
    by Team Abua
    November 4, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

jharkhand foundation day
Jharkhand

147 योजनाओं की रखी गई नींव, 222 योजनाओं का उद्घाटन

By abua news jharkhand
November 15, 2022 6 Min Read
0
Share This Post

मुख्यमंत्री सचिवालय,15 नवम्बर २०२२ मोरहाबादी मैदान, रांची

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने Jharkhand foundation day के मौके पर मोरहाबादी मैदान रांची में आयोजित मुख्य समारोह में राज्य वासियों को दिए कई तोहफे

मुख्यमंत्री ने 7309. 58 करोड़ रुपए की लागत से कुल 369 योजनाओं का किया उद्घाटन – शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने झारखंड विद्युत वाहन नीति- 2022 झारखंड एथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति -2022 और झारखंड औद्योगिक पार्क एवं लॉजिस्टिक नीति- 2022 को किया लॉन्च

राज्य के विद्यार्थियों के बेहतर और उच्च शिक्षा के लिए गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, एकलव्य प्रशिक्षण योजना और मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

राज्य के युवाओं के हुनर को निखारने के लिए मुख्यमंत्री सारथी योजना की शुरुआत, युवाओं को मिलेगा निशुल्क कौशल प्रशिक्षण

सूखा से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना की घोषणा

इस अवसर पर 13,90, 164 लाभुकों के बीच 1247.39 करोड़ रुपए की बांटी गई परिसंपत्ति

समारोह में नव चयनित 609 सहायक अभियंता, 320 परिचारिका और 16 लेखा पदाधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह एक बार फिर ऐतिहासिक पल का गवाह बना, जब मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य और राज्य वासियों की उन्नति, खुशहाली और सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं की सौगात दी। निश्चित तौर पर ये योजनाएं झारखंड के लिए उम्मीदों का नया सवेरा लेकर आएगी। जहां राज्य विकास के नए आयाम स्थापित स्थापित करेगा वहीं राज्य वासियों की उम्मीदें और आशाएं पूरी होंगी। यह कहना गलत नहीं होगा कि
ये सभी नीतियां और योजनाएं झारखंड के सुनहरे भविष्य की आधारशिला रखेंगी।

मिली ये सौगातें

147 योजनाओं की रखी गई नींव, 222 योजनाओं का उद्घाटन

इस अवसर पर 7309. 58 करोड़ रुपए की लागत से कुल 369 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ। इसमें 5433.24 करोड़ रुपए की लागत से 147 योजनाओं की आधारशिला और 1876.34 करोड़ रुपए की लागत से 222 योजनाओं का उद्घाटन हुआ।

जिन योजनाओं का शिलान्यास संपन्न हुआ, उसमें पथ निर्माण विभाग की 41 ( राशि 1718.64 करोड़) , पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की 17 ( 931.31 करोड़), भवन निर्माण विभाग की 4 (261.34 करोड़), जल संसाधन विभाग की 3 (84.27 करोड़), नगर विकास एवं आवास विभाग की 12 ( 1658.86 करोड़), स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की 3 (74.31 करोड़), अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण विभाग की एक, ग्रामीण कार्य विभाग की 14, झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन की 16, कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग की 17, स्वास्थ्य विभाग की 14 (517.65 करोड़) और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा की 5 योजनाएं शामिल हैं।

जिन य़ोजनाओं का उद्घाटन किया गया उनमें पथ निर्माण विभाग की 43, जल संसाधन विभाग की 2, भवन निर्माण विभाग की 2, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की 7, नगर विकास एवं आवास विभाग की 13, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की 7, ग्रामीण कार्य विभाग की 13, झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन की 25, श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की 6, स्वास्थ्य विभाग की 8, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की 10 और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की 86 योजनाएं शामिल है।

नियुक्ति पत्र का हुआ वितरण

● इस मौके पर झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित 609, लेखा पदाधिकारी के लिए अनुशंसित 16 और रिम्स रांची में परिचारिका के लिए चयनित 320 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया.

लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण

● राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में 13,90, 164 लाभुकों के बीच 1247.39 करोड़ रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. इसके अलावा 12 अक्टूबर से 14 नवंबर तक दो चरणों में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 12 जिलों में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल हुए इस दौरान उन्होंने इन जिलों में (12 नवंबर तक) 8,95,324 लाभुकों के बीच 759.21 करोड़ रुपए की परिसंपत्तियां बांटी थी।

तीन नई पॉलिसी की लांचिंग

● झारखंड विद्युत वाहन नीति-2022

झारखंड विद्युत वाहन नीति-2022 के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जाना है। इसमें वर्ष 2030 तक आईसीई इंजन आधारित वाहनों को विद्युत वाहनों से प्रतिस्थापित किया जाना है। जबकि, 2027 तक एसीसी बैट्री के निर्माण के लिए एक परियोजना स्थापित की जाएगी। इस नीति के तहत दिए जाने वाले आकर्षक अनुदान के प्रावधानों से विद्युत वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा।

● झारखंड इथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति-2022

झारखंड इथेऩॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति के तहत राज्य में जैव ईंधन के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। इस नीति में वर्ष 2025 तक इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का प्रयोग को बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने का लक्ष्य है। जैव ईंधन का निर्माण गन्ना जैसे कृषि उत्पादों से किया जाता है।

● झारखंड औद्योगिक पार्क एवं लॉजिस्टिक नीति-2022

झारखंड औद्योगिक पार्क एवं लॉजिस्टिक नीति-2022 का मकसद राज्य को आर्थिक मजबूती प्रदान करना है। यहां सरकार और निजी संस्थानों की भागीदारी से औद्योगिक पार्क एवं लॉजिस्टिक पार्क बनाए जाएंगे। इससे होने वाली आय भी सीधे राज्य स्ररकार को प्राप्त होगी। इससे राज्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

इन नई योजनाओं का हुआ शुभारंभ

● गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना

इस योजना के तहत राज्य के 10 वीं औऱ 12 वीं उतीर्ण आर्थिक रुप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र- इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, रिसर्च आदि की पढ़ाई के लिए ऋण की सुविधा सरकार उपलब्ध कराएगी। इसमें विद्यार्थियों को बैंक के माध्यम से अधिकतम 15 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इस ऋण पर विद्यार्थियों को 4 प्रतिशत सामान्य ब्याज का भुगतान करना होगा। शेष ब्याज की राशि राज्य सरकार वहन करेगी। वहीं ऋण वापस करने की अधिकतम सीमा 15 वर्ष होगी तथा इसके लिए विद्यार्थियों को कोई सिक्योरिटी जमा नहीं करना होगा। इस योजना के लिए कॉरपस फंड के रुप में दो सौ करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

● एकलव्य प्रशिक्षण योजना

राज्य के विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग, झारखंड लोक सेवा आयोग, केंद्रीय/ झारखंड कर्मचारी चयन आय़ोग और बैंकिंग तथा रेलवे आदि जैसी भर्ती एजेंसियों के द्वारा ली जाने वाली भर्ती प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना से 27 हजार विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाना है। इसमें यूपीएससी सिविल सर्विसेज के लिए 1000, जेपीएससी सिविल सर्विसेज के लिए 2000, बैंक पीओ के लिए 2000, बैंक लिपिक के लिए 5000, रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के लिए 8500 और कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा के लिए 8500 लाभार्थियों की संख्या होगी। इस योजना में कोचिंग संस्थानों को विद्यार्थियों की संख्या औऱ कोचिंग सत्र की अवधि के आधार पर शत प्रतिशत ट्यूशन शुल्क का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक लाभार्थी विद्यार्थी को कोचिंग सत्र की अवधि तक सहायता राशि के रुप में 25 सौ रुपए प्रतिमाह डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। इस योजना पर कुल वार्षिक व्यय भार 190 करोड़ 5 लाख रुपए होगी।

● मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना

इस योजना के अंतर्गत झारखंड राज्य के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, विधि, जन संचार, फैशन डिजाइनिंग/फैशन टेक्नोल़ॉजी, होटल मैनेजमेंट, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आईसीडब्लूए, झारखंड में अवस्थित राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों द्वारा निःशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना के तहत आठ हजार विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग कराया जाएगा। इसमें इंजीनियरिंग के लिए 3 हजार, मेडिकल के लिए 2 हज़ार, क्लैट के लिए 1 हज़ार और जनसंचार, फैशन डिजाइनिंग, होटल मैनेजमेंट और चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए पांच- पांच लाभार्थियों की संख्या होगी। इसके अलावा प्रत्येक लाभार्थी विद्यार्थी को कोचिंग सत्र की अवधि तक सहायता राशि के रुप में 25 सौ रुपए प्रतिमाह डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। इस योजना पर कुल वार्षिक व्यय भार 122 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपए होगी।

● मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना

राज्य में मॉनसून में कम बारिश की वजह से धान और अन्य खरीफ फसलों के उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ा है. इस वजह से राज्य सरकार ने 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखा क्षेत्र घोषित किया है. ऐसे में सूखा प्रभावित क्षेत्र में प्रत्येक परिवार को तत्काल 35 सौ रुपए आनुग्राहिक राहत अनुदान राशि उपलब्ध कराई जाएगी. इस योजना में आवेदन लेने के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है और जिला स्तर पर विशेष कैंप लगाकर अधिसूचित सूखाग्रस्त प्रखंडों के अधिकाधिक किसान परिवारों से आवेदन प्राप्त कर लाभ प्रदान किया जाएगा।

● मुख्यमंत्री सारथी योजना

इस योजना के तहत राज्य के प्रतिभाशाली औऱ मेहनतकश युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना है। इसके तहत सरकार द्वारा 18 से 35 वर्ष तक (आरक्षित वर्ग के लिए अधिकतम उम्र सीमा 50 वर्ष ) के युवाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। युवाओं को गैर आवासीय प्रशिक्षण के लिए केंद्र आने -जाने के लिए प्रतिमाह एक हज़ार रुपए भी दिए जाएंगे। प्रशिक्षण के बाद सफल युवाओं को तीन माह के अंदर अगर नियोजन नहीं मिला तो उन्हें रोजगार प्रोत्साहन भत्ता के रुप में एक हजार रुपए प्रतिमाह मिलेगा, जबकि युवतियों, दिव्यांगों और परलैंगिकों को 15 सौ रुपए प्रतिमाह मिलेगा.

HOME YOUTUBE

    Tags:

    #hemant soren#jharkhand news
    Author

    abua news jharkhand

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    मोरहाबादी से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की सौगातों की बारिश…नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

    Next

    ट्राइबल यूथ फेस्ट की शानदार शाम- अर्जुन लकड़ा ने किया धमाल- सुनर छोड़ा देख के चले… #mustwatch

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Jharkhand Transport Secretary Rajiv Ranjan chairs a meeting on scrapping government vehicles older than 15 years through RVSF.Government Vehicle Scrapping in Jharkhand
        15 साल पुराने सरकारी वाहनों की होगी स्क्रैपिंग, झारखंड सरकार ने शुरू की व्यवस्थित निस्तारण की तैयारी
        by Team Abua
        November 4, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • 15 साल पुराने सरकारी वाहनों की होगी स्क्रैपिंग, झारखंड सरकार ने शुरू की व्यवस्थित निस्तारण की तैयारी
      • झारखंड में बड़े भवन निर्माण प्रोजेक्ट पर सख्ती, 31 दिसंबर तक प्रदूषण बोर्ड से लेना होगा अनापत्ति प्रमाणपत्र
      • ऑनलाइन खरीदारी में डार्क पैटर्न का जाल, भारतीय उपभोक्ताओं को हर साल 28 हजार करोड़ रुपये तक का नुकसान
      • अब कॉल ड्रॉप की समस्या से मिलेगी राहत! 2027 से बदलेंगे टेलीकॉम नेटवर्क के नियम, आईपी तकनीक अपनाएंगी कंपनियां
      • झारखंड में 5 नवंबर को चलेगा सोशल मीडिया महाअभियान, युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए कॉलेजों में विशेष पहल

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP