Jharkhand Flying Institute: एविएशन सेक्टर में करियर का सुनहरा मौका
रांची: एविएशन सेक्टर में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। झारखंड सरकार के झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट (JFI) ने एयर होस्टेस, फ्लाइट स्टूअर्ड और ग्राउंड हैंडलर के सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं । यह संस्थान कैबिनेट सचिवालय एवं निगरानी विभाग (सिविल एविएशन डिवीजन) के अधीन संचालित होता है । इच्छुक अभ्यर्थी 6 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं ।
Jharkhand Flying Institute में चार प्रोफेशनल कोर्स में मिलेगा दाखिला
संस्थान की ओर से कुल चार कोर्सों में प्रवेश दिया जाएगा :
| कोर्स | अवधि | शुल्क |
|---|---|---|
| Certificate in Aviation & Hospitality (Air Hostess/Flight Steward) | 6 माह | ₹1,00,500 |
| Certificate in Aviation & Hospitality (Ground Handler) | 6 माह | ₹1,00,500 |
| Diploma in Aviation & Hospitality (Air Hostess/Flight Steward) | 12 माह | ₹1,55,500 |
| Diploma in Aviation & Hospitality (Ground Handler) | 12 माह | ₹1,55,500 |
इन फीस में रजिस्ट्रेशन, एडमिशन फीस, स्टडी मैटेरियल, यूनिफॉर्म, कोर्स फीस, परीक्षा शुल्क, ग्रूमिंग किट, स्विमिंग और फिटनेस ट्रेनिंग भी शामिल है ।
Jharkhand Flying Institute में 60 सीटें, आरक्षण का पूरा विवरण
प्रत्येक कोर्स में 60 सीटें निर्धारित की गई हैं । आरक्षण के अनुसार सीटों का विवरण इस प्रकार है :
- सामान्य (UR): 30
- अनुसूचित जनजाति (ST): 16
- अनुसूचित जाति (SC): 6
- पिछड़ा वर्ग-1 (BC-I): 4
- पिछड़ा वर्ग-2 (BC-II): 2
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 2
Jharkhand Flying Institute: कौन कर सकता है आवेदन? जानें पात्रता
आयु सीमा: 18 से 27 वर्ष (1 जुलाई 2026 के अनुसार)
शैक्षणिक योग्यता: किसी भी विषय से 10+2 उत्तीर्ण
राष्ट्रीयता: भारतीय
Jharkhand Flying Institute के एयर होस्टेस एवं फ्लाइट स्टूअर्ड कोर्स के लिए:
- महिला की न्यूनतम लंबाई: 157 सेंटीमीटर
- पुरुष की न्यूनतम लंबाई: 170 सेंटीमीटर
इसके अलावा उम्मीदवार के शरीर पर दिखाई देने वाले टैटू, बॉडी आर्ट या स्थायी निशान नहीं होने चाहिए । हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में बेहतर संवाद कौशल भी अनिवार्य है।
Jharkhand Flying Institute: चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
Jharkhand Flying Institute में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा :
- 10+2 के अंकों के आधार पर मेरिट
- पर्सनल इंटरव्यू
- स्पोकन इंग्लिश टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल फिटनेस टेस्ट
Jharkhand Flying Institute: आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन कैसे करें?
- उम्मीदवार www.jharkhandaviation.in वेबसाइट पर जाकर Notice सेक्शन से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं ।
- इसके बाद आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी ।
- आवेदन शुल्क ₹1,000 (नॉन-रिफंडेबल) डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा, जो Jharkhand Flying Institute, Ranchi के पक्ष में देय होगा ।
- भरा हुआ आवेदन पत्र और दस्तावेज स्पीड पोस्ट या स्वयं निर्धारित पते पर जमा करने होंगे। ई-मेल या व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे ।
महत्वपूर्ण तिथियां
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 6 जुलाई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 31 जुलाई 2026 |
| परीक्षा और एडमिशन की तिथि | बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी |
Jharkhand Flying Institute: अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
संस्थान ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय-समय पर www.jharkhandaviation.in वेबसाइट पर जाकर नवीनतम अपडेट, शॉर्टलिस्ट और अन्य सूचनाएं देखते रहें । संस्थान किसी भी समय प्रवेश प्रक्रिया की शर्तों, तिथियों या नियमों में संशोधन अथवा प्रवेश प्रक्रिया को स्थगित या रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रखता है ।
संपर्क
- वेबसाइट: www.jharkhandaviation.in
- ई-मेल: crew@jharkhandaviation.in
- मोबाइल: 9572111002 (डॉ. विजेता जैन)
यह अवसर उन युवाओं के लिए खास है जो एयर होस्टेस, फ्लाइट स्टूअर्ड या ग्राउंड हैंडलिंग के क्षेत्र में प्रोफेशनल करियर बनाना चाहते हैं । Jharkhand Flying Institute इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।


