Jagannathpur Rath Yatra 2026: CM Hemant Soren ने स्वीकारा निमंत्रण, 16 जुलाई से रांची में शुरू होगा भव्य रथ महोत्सव

0
109
Share This Post

Jagannathpur Rath Yatra 2026: CM Hemant Soren ने स्वीकारा निमंत्रण

रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुवार को जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान समिति ने मुख्यमंत्री को 16 जुलाई 2026 से शुरू होने वाले ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया 

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को महोत्सव की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा और स्थानीय श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी की जानकारी दी। समिति की ओर से अनुरोध किया गया कि मुख्यमंत्री उद्घाटन समारोह में शामिल होकर इस ऐतिहासिक और धार्मिक आयोजन की गरिमा बढ़ाएं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल का आमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए रथ यात्रा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण प्रतीक है।


16 जुलाई से शुरू होगा भव्य Jagannathpur Rath Yatra

Jagannathpur Rath Yatra 2026 16 जुलाई, गुरुवार को आयोजित होगी । यह आयोजन हर साल हिंदू कैलेंडर के आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाता है 

महत्वपूर्ण तिथियां:

तिथिकार्यक्रम
15 जुलाई 2026नबजौबन दर्शन (भगवान के दर्शन फिर से शुरू) 
16 जुलाई 2026रथ यात्रा 
20 जुलाई 2026हेरा पंचमी 
24 जुलाई 2026बहुदा यात्रा (वापसी यात्रा) 
25 जुलाई 2026सुना बेषा (स्वर्ण आभूषणों से अलंकरण) 
27 जुलाई 2026नीलाद्री बीजे (समापन) 

Jagannathpur Rath Yatra: तैयारियां अंतिम चरण में

सुरक्षा व्यवस्था

Jagannathpur Rath Yatra 2026 को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने पूरे रथ यात्रा मार्ग और मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया 

प्रमुख तैयारियां:

  • रथ यात्रा मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा 
  • पूरे मेला क्षेत्र में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे 
  • 24 घंटे कंट्रोल रूम से निगरानी होगी 
  • एंबुलेंस और मेडिकल टीम हर समय तैनात रहेगी 
  • फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रेडी-टू-मूव रहेंगी 
  • बायो टॉयलेट, पेयजल और नियमित सफाई की व्यवस्था 
  • खोया-पाया केंद्र बनाया जाएगा 

श्रद्धालुओं की सुविधा

मंदिर न्यास समिति ने श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था की है। मंदिर परिसर, प्रवेश मार्ग एवं पूजा स्थलों की नियमित साफ-सफाई कर स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया गया है । श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग तथा प्रवेश एवं निकास मार्गों की बेहतर व्यवस्था की गई 


रांची की सांस्कृतिक धरोहर है Jagannathpur Rath Yatra

Jagannathpur Rath Yatra रांची की सांस्कृतिक पहचान और धरोहर है । हर वर्ष राज्य सहित देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस महोत्सव में शामिल होते हैं 

इस वर्ष भी महोत्सव को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। जिला प्रशासन का लक्ष्य इस वर्ष यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य बनाना है 

Taylor Swift Wedding: AI या असली? Travis Kelce के साथ शादी की वायरल तस्वीरों पर फैंस में बहस, जानें सच

Tamannaah Bhatia: Lisa के साथ वायरल वीडियो, BLACKPINK स्टार ने ‘नमस्ते’ कर जीता दिल, जानें अब क्या है प्लान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here