Friday, November 27, 2026
24.8 C
Jharkhand

बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे क्रिकेटर ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा के कायल हुए भारतीय बल्लेबाज…

देवघर: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर ईशान किशन शुक्रवार को अपने पूरे परिवार के साथ देवघर स्थित प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि के साथ क्रिकेट जगत की खुशहाली की कामना की।

बाबा के दरबार से ईशान किशन का खास जुड़ाव

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए ईशान किशन ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर से अपने विशेष लगाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बाबा के दरबार में आना उनके लिए आस्था का विषय है। वह किसी विशेष मन्नत को लेकर नहीं, बल्कि बाबा के बुलावे पर यहां दर्शन करने पहुंचते हैं।

वैभव सूर्यवंशी की जमकर की तारीफ

इस दौरान ईशान किशन ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा की भी जमकर सराहना की। उन्होंने वैभव को असाधारण क्षमता वाला खिलाड़ी बताते हुए कहा कि उसका क्रिकेट खेलने का अंदाज बेहद शानदार और देखने में काफी मजेदार है।

विश्व स्तर पर नए रिकॉर्ड बनाने की जताई उम्मीद

ईशान किशन ने उम्मीद जताई कि वैभव सूर्यवंशी आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह युवा खिलाड़ी विश्व स्तर पर नए रिकॉर्ड कायम करेगा और अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करेगा।

Hot this week

आवास योजना के लाभुकों के लिए जरूरी सूचना, आधार अपडेट और बैंक खाते में DBT-KYC कराना अनिवार्य..

झारखंड में विभिन्न आवास योजनाओं के तहत स्वीकृत लाभुकों...

झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब 63% मिलेगा DA..

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को...

Topics

झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब 63% मिलेगा DA..

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img