रांची में लॉन्च हुआ नया हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर, बिजली बिल घटाने का दावा

0
41
Share This Post

जीनस इनोवेशन लिमिटेड ने डिस्ट्रीब्यूटर सम्मेलन में पेश किया नया सोलर समाधान, रूफटॉप सोलर और स्मार्ट एनर्जी स्टोरेज को मिलेगा बढ़ावा।

रांची: बढ़ते बिजली बिल और ऊर्जा लागत के बीच उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से जीनस इनोवेशन लिमिटेड ने राजधानी रांची में आयोजित डिस्ट्रीब्यूटर सम्मेलन के दौरान अपना नया हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर लॉन्च किया। कार्यक्रम में झारखंड, बिहार और पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से डिस्ट्रीब्यूटर और चैनल पार्टनर्स शामिल हुए।

कंपनी के अनुसार, यह नया हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर सोलर एनर्जी, बैटरी और ग्रिड बिजली तीनों स्रोतों को एक साथ स्मार्ट तरीके से संचालित करता है। इससे सौर ऊर्जा का अधिकतम उपयोग संभव होगा, बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी और बिजली कटौती के दौरान भी निर्बाध बैकअप मिलता रहेगा।

सम्मेलन के दौरान जीनस इनोवेशन लिमिटेड के डायरेक्टर एवं चीफ मार्केटिंग एंड सेल्स ऑफिसर यश तोदी ने कहा कि कंपनी की सफलता में डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क की अहम भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर भारत में रूफटॉप सोलर की मांग तेजी से बढ़ रही है और नया हाइब्रिड इन्वर्टर उपभोक्ताओं को स्मार्ट, किफायती और भरोसेमंद ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराएगा।

कार्यक्रम में कंपनी ने मैक्सीलायन लिथियम-आयन एनर्जी स्टोरेज सिस्टम भी पेश किया। इसके साथ ही आधुनिक सोलर तकनीकों का प्रदर्शन किया गया और डिस्ट्रीब्यूटर पार्टनर्स को नई तकनीक, उत्पादों और बिजनेस विस्तार के अवसरों की जानकारी दी गई। कंपनी का कहना है कि अत्याधुनिक तकनीक और मजबूत डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क के जरिए अधिक से अधिक घरों और व्यवसायों तक सस्ती, स्वच्छ और टिकाऊ सौर ऊर्जा पहुंचाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here