
From Guns to Glamour: Former Women Naxals Walk the Ramp with Pride and Confidence #naxal #ramp
रैंप पर अपनी खूबसूरती का जादू चलाती इन मॉडल्स को देखकर कोई कह नहीं सकता की इनके हाथों में कभी बंदूकें थीं…
छत्तीसगढ़ से बदलाव की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो उम्मीद जगाती है।
कभी बस्तर के जंगलों में हथियार लेकर चलने वाली नौ पूर्व महिला नक्सलियों ने अब हिंसा का रास्ता छोड़कर जीवन की नई शुरुआत की है।
रायपुर में नेशनल हैंडलूम डे के अवसर पर इन महिलाओं ने पारंपरिक हथकरघा और कोसा सिल्क के परिधानों में आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक किया। इसके लिए उन्हें करीब एक सप्ताह तक विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया।
जिन हाथों में कभी बंदूकें थीं, आज उन्होंने अपनी संस्कृति और हुनर को दुनिया के सामने पेश किया।
यह सिर्फ एक रैंप वॉक नहीं… बल्कि हिंसा से उम्मीद, डर से आत्मविश्वास और मुख्यधारा की ओर लौटती जिंदगी की प्रेरक कहानी है।
#Chhattisgarh #Bastar #FormerNaxalWomen #NaxalSurrender #RampWalk #NationalHandloomDay #HandloomFashion #KosaSilk #WomenEmpowerment #नईशुरुआत #बदलावकीतस्वीर #महिलासशक्तिकरण #हिंसासेमुख्यधारा #AbuaNewsJharkhand #positivenews




