रांची में फुटबॉल का महाकुंभ!26 जुलाई से बिरसा स्टेडियम में होगा रोमांच

0
177
Share This Post

रांची पहली बार डूरंड कप की मेजबानी के लिए तैयार है। 26 जुलाई से 16 अगस्त के बीच बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में सात मुकाबले होंगे, जिनमें ग्रुप-सी के सभी मैचों के साथ एक क्वार्टर फाइनल भी खेला जाएगा।

Durand Cup in Ranchi: 135वें इंडियनऑयल डूरंड कप के साथ रांची पहली बार इस प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है। झारखंड की राजधानी में 26 जुलाई से मुकाबलों का आगाज होगा, जबकि 16 अगस्त को क्वार्टर फाइनल के साथ रांची चरण का समापन होगा।

ग्रुप-सी के सभी मुकाबले रांची में

बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम को ग्रुप-सी के सभी मैचों की मेजबानी सौंपी गई है। इस ग्रुप में इंडियन सुपर लीग की जमशेदपुर एफसी, एससी दिल्ली, इंडियन एयर फोर्स फुटबॉल टीम और श्रीलंका की डिफेंडर्स एफसी आमने-सामने होंगी।

छह लीग मैच और एक क्वार्टर फाइनल

रांची में पहला मुकाबला 26 जुलाई को जमशेदपुर एफसी और डिफेंडर्स एफसी के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 29 जुलाई, 4 अगस्त, 7 अगस्त, 10 अगस्त और 13 अगस्त को ग्रुप-सी के अन्य मुकाबले होंगे। वहीं 16 अगस्त को शहर पहली बार डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल की भी मेजबानी करेगा।

रांची में मैचों का पूरा कार्यक्रम

  • 26 जुलाई: जमशेदपुर एफसी vs डिफेंडर्स एफसी
  • 29 जुलाई: इंडियन एयर फोर्स FT vs डिफेंडर्स एफसी
  • 4 अगस्त: जमशेदपुर एफसी vs एससी दिल्ली
  • 7 अगस्त: एससी दिल्ली vs डिफेंडर्स एफसी
  • 10 अगस्त: एससी दिल्ली vs इंडियन एयर फोर्स FT
  • 13 अगस्त: जमशेदपुर एफसी vs इंडियन एयर फोर्स FT
  • 16 अगस्त: क्वार्टर फाइनल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here