Ex CM in TMH : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती   

0
36
Share This Post

चंपाई सोरेन

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला के बीजेपी विधायक चंपाई सोरेन की तबीयत बिगड़ गई है। चंपाई सोरेन को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर उन्हे जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चंपाई सोरेन के स्वास्थ्य में लगातार सुधार

शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद चंपाई सोरेन को टाटा मेन अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। डॉक्टरों ने बताया है कि पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। चंपाई सोरेन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपने स्वास्थ्य को लेकर अपडेट देते हुए लिखा है-‘अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं और बहुत जल्द पूर्णतः स्वस्थ्य होकर, आप सभी के बीच आऊंगा।’

 

18 जनवरी को अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी


टीएमएच के डॉक्टरों ने बताया कि पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत को खतरे से बाहर बताया है। साथ ही उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। आज चंपाई सोरेन को डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में ही रखा जाएगा। इसके बाद अगले दिन यानी शनिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है।

अक्टूबर महीने में भी अस्पताल में कराना पड़ा था भर्ती


67 वर्षीय चंपाई सोरेन की तबीयत इससे पहले 6 अक्टूबर 2024 को भी बिगड़ गई थी दो दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद उन्हे छुट्टी दे दी गई थी।

 

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here