Durand Cup: जयपाल सिंह स्टेडियम के पास शिफ्ट हुआ छात्र आंदोलन, 29 जुलाई को निकलेगा संविधान मार्च

0
117
Share This Post

Durand Cup जेपीएससी और जेएसएससी की बहाली एवं परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का सत्याग्रह आंदोलन जारी है । मंगलवार को भी बड़ी संख्या में छात्र मोरहाबादी में डटे रहे और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग दोहराई । इस बीच आंदोलन के स्थान में बदलाव किया गया है । मोरहाबादी में डूरंड कप के आयोजन और वहां आंदोलन के लिए प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने के कारण सत्याग्रह को अब जयपाल सिंह स्टेडियम के समीप स्थानांतरित कर दिया गया है 

बुधवार से छात्र इसी स्थान पर अपना आंदोलन जारी रखेंगे। आंदोलन के लिए स्टेडियम के पास टेंट भी लगाया गया है। पहली बार रांची में आयोजित हो रहे डूरंड कप के कारण मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में मैच आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे वहां भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त है । 26 जुलाई से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में रांची में सात मैच खेले जाएंगे 

Durand Cup के चलते बदली आंदोलन की जगह

छात्रों ने आंदोलन के अगले चरण के तहत 29 जुलाई को संविधान मार्च निकालने का फैसला किया है। मार्च दोपहर 3 बजे जयपाल सिंह स्टेडियम के समीप से शुरू होगा और छात्र पैदल मार्च करते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंचेंगे। अलबर्ट एक्का चौक पर छात्र संविधान की प्रस्तावना का पाठ करेंगे और राज्य सरकार से उनकी मांगों पर कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की अपील करेंगे 

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के मुताबिक छात्र पिछले चार दिनों से सत्याग्रह पर बैठे हैं । उनका आरोप है कि इतने दिनों के आंदोलन के बावजूद राज्य सरकार के किसी अधिकारी या मंत्री ने अब तक उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया है 

JPSC-JSSC मामले में CBI जांच की मांग

आंदोलनकारी छात्रों की प्रमुख मांग जेपीएससी और जेएसएससी से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की सीबीआई से जांच कराने की है । छात्रों का कहना है कि भर्ती और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए । उन्होंने सीआईडी जांच पर अविश्वास जताते हुए कहा कि राज्य एजेंसी पर राजनीतिक दबाव की आशंका है 

छात्रों का यह आंदोलन पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। वे मांग कर रहे हैं कि 14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा सहित सभी विवादित परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच हो 

JLKM ने किया आंदोलन के समर्थन का ऐलान

छात्रों के आंदोलन को अब झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) का भी समर्थन मिलने जा रहा है । जेपीएससी और जेएसएससी में कथित गड़बड़ियों को लेकर पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक धनबाद के तोपचांची में हुई। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम महतो ने घोषणा की कि रांची में होने वाली छात्रों की संविधान पदयात्रा को JLKM समर्थन देगा । पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में मार्च में शामिल होंगे।

जयराम महतो ने यह भी कहा कि आगामी झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान JLKM के बैनर तले इस मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा । इससे पहले भी छात्र संगठनों ने जेपीएससी परीक्षा परिणाम में नियमों के उल्लंघन को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी थी 

बाहरी संसाधन

RTE Admission: रांची में 1,147 में से 557 सीटें अब भी खाली, 5 अगस्त को होगी ऑनलाइन लॉटरी

Ranchi Sadar Hospital: सदर अस्पताल होगा डिजिटल, डॉक्टर ऑनलाइन लिखेंगे दवा, ABHA ID में सुरक्षित रहेगी मेडिकल हिस्ट्री

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here