
Dishom Guru Shibu Soren awarded the Padma Bhushan by President Droupadi Murmu #shibusoren
🏅 झारखंड के लिए गर्व का क्षण!
झारखंड आंदोलन के पुरोधा, आदिवासी अस्मिता की बुलंद आवाज़ और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक नेताओं में से एक, ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को जनसेवा एवं लोक मामलों (Public Affairs) के क्षेत्र में मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली में आयोजित समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनकी धर्मपत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया।
शिबू सोरेन का जीवन जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। उनका संघर्ष केवल झारखंड तक सीमित नहीं था, बल्कि देशभर के वंचित और आदिवासी समुदायों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।
यह सम्मान सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे झारखंड, उसकी संस्कृति, संघर्ष और पहचान का सम्मान है।
🌿 “दिशोम गुरु” का योगदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
#ShibuSoren #DishomGuru #PadmaBhushan #Jharkhand #JMM #TribalLeader #DroupadiMurmu #RupiSoren #PublicAffairs #PrideOfJharkhand #AbuaNewsJharkhand
सौ – ANI




