दुर्गा पूजा पर झारखंड में चार दिन बंद रहेंगी कूरियर सेवाएं, पार्सल-डिलीवरी पर पड़ेगा असर
Courier Services to Remain Shut in Jharkhand for Four Days During Durga Puja
रांची: दुर्गा पूजा के मद्देनज़र झारखंड में कूरियर सेवाएं चार दिनों तक बंद रहेंगी। झारखंड कूरियर एसोसिएशन के अनुसार, 17 अक्टूबर की दोपहर बाद से 20 अक्टूबर तक कूरियर कंपनियों का कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा। सेवाएं 18, 19 और 20 अक्टूबर को पूरे दिन बंद रहेंगी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने बताया कि शुक्रवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस अवधि में पार्सल भेजने और ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी में देरी हो सकती है। जरूरी दस्तावेज या सामान भेजने वाले ग्राहकों को पहले से व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।
कूरियर सेवाएं 21 अक्टूबर से सामान्य होने की संभावना है। हालांकि, ग्राहकों को अपने पार्सल की स्थिति और डिलीवरी से जुड़ी जानकारी के लिए संबंधित कूरियर कंपनी से संपर्क करना चाहिए।




