दिल्ली में आज झारखंड का डिजिटल विजन पेश करेंगे सीएम, बड़े निवेश पर होंगे MoU

0
73
Share This Post

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नई दिल्ली में झारखंड का डिजिटल रोडमैप पेश करेंगे. इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल गवर्नेंस और IT आधारित विकास को लेकर सरकार अपनी योजनाओं की जानकारी देगी. कार्यक्रम में निवेश के लिए कई एमओयू भी होंगे.

Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय मंच से झारखंड का डिजिटल विजन पेश करेंगे। 8 और 9 जुलाई को आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 में राज्य सरकार AI, डिजिटल गवर्नेंस और आईटी आधारित विकास की योजनाओं को सामने रखेगी। उद्घाटन सत्र में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंच चुके हैं।

रांची आईटी पार्क बनेगा नया इन्वेस्टमेंट हब

कार्यक्रम में न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट और गोड्डा में सीमेंट प्लांट समेत कई बड़े निवेश प्रस्तावों पर MoU होंगे। देश-विदेश की करीब 100 प्रमुख टेक कंपनियों, नीति निर्माताओं और तकनीकी विशेषज्ञों की मौजूदगी में पहली बार रांची आईटी पार्क को राष्ट्रीय स्तर पर निवेश गंतव्य के रूप में पेश किया जाएगा। करीब 100.97 एकड़ सरकारी भूमि पर यह आईटी पार्क विकसित होगा।

10 कंपनियों के साथ होंगे निवेश समझौते

राज्य सरकार लगभग 10 कंपनियों के साथ निवेश संबंधी समझौतों पर हस्ताक्षर करेगी। इनमें अदाणी पावर का गोड्डा सीमेंट प्लांट, जिंदल न्यूक्लियर पावर, जिंदल स्टील, जिंदल रिन्यूएबल, रुंगटा समूह, अंबुजा सीमेंट, टाटा स्टील और वरुण बेवरेज जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here