हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा के 219वें उर्स में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, चादरपोशी कर मांगी राज्य की खुशहाली की दुआ

0
34
Share This Post
मुख्यमंत्री ने प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया, राज्य में अमन-चैन और सामाजिक सद्भाव मजबूत होने की कामना की

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें उर्स में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने परंपरा के अनुसार मजार पर चादरपोशी की और झारखंड की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की शिक्षाएं प्रेम, इंसानियत, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का काम करते हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने झारखंड में आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और एकजुटता की भावना और मजबूत होने की दुआ मांगी।

मुख्यमंत्री ने उर्स में शामिल सभी अकीदतमंदों और प्रदेशवासियों को उर्स की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम और सद्भाव बना रहे और राज्य निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़े, यही उनकी कामना है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here