
बॉलीवुड फिल्मों में दिखने लगा छठ का रंग, आयुष्मान-शरवरी ने पानी में खड़े होकर दिया सूर्य देव को अर्घ्य
‘VVAAN’ के बाद सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ में दिखी छठ पूजा, हाथ में सूप लिए नजर आया आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ का खास सीन

मुंबई: छठ पूजा का रंग अब बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आने लगा है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में बेहद श्रद्धा के साथ मनाए जाने वाले इस महापर्व को अब हिंदी सिनेमा की कहानियों में भी जगह मिल रही है। हाल के दिनों में ‘VVAAN’ के छठ गीत के बाद अब सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में भी छठ पूजा का खास दृश्य देखने को मिला है।
टाइटल ट्रैक में दिखा छठ पूजा का सीन
सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है। गाने में शादी, परिवार और प्रेम से जुड़े कई खूबसूरत पल दिखाए गए हैं। इसी गाने के आखिर में छठ पूजा का एक खास दृश्य नजर आता है।
इसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ पानी में खड़े होकर सूप हाथ में लिए सूर्य देव को अर्घ्य देते दिखाई देते हैं। दोनों का यह पारंपरिक अंदाज छठ मनाने वाले दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।
‘VVAAN’ के बाद फिर दिखा छठ का सिनेमाई रंग

इससे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘VVAAN’ में भी छठ पूजा पर आधारित गाना रिलीज हुआ था। गाने के जरिए फिल्म में छठ की परंपरा और आस्था को दिखाया गया था। अब ‘ये प्रेम मोल लिया’ में छठ पूजा के दृश्य ने इस त्योहार को लेकर बॉलीवुड का नया कनेक्शन सामने रखा है।
हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया गाना
फिल्म के टाइटल ट्रैक को हिमेश रेशमिया ने संगीत दिया है, जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। गाने को श्रेया घोषाल और निहाल ताउरो ने अपनी आवाज दी है। गाने की कहानी प्यार और रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं, छठ पूजा वाला हिस्सा फिल्म में भारतीय परंपरा और पारिवारिक माहौल को और मजबूत करता नजर आता है।
12 साल बाद लौटेगा ‘प्रेम’

‘ये प्रेम मोल लिया’ को लेकर एक खास बात यह भी है कि सूरज बड़जात्या की फिल्मों का चर्चित किरदार ‘प्रेम’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रहा है। इस बार प्रेम का किरदार आयुष्मान खुराना निभा रहे हैं। फिल्म में शरवरी वाघ और अनुपम खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
सोशल मीडिया पर दर्शकों का रिएक्शन








