Friday, November 27, 2026
13.5 C
Jharkhand

छठे दिन टनल हादसे में लापता तोरपा के लुकस तोपनो का शव बरामद, परिवार में पसरा मातम

13 अगस्त को चमोली में हुआ था हादसा, छह दिन तक चले रेस्क्यू के बाद मलबे से निकाला गया शव; पार्थिव शरीर गांव लाने की तैयारी

रांची/तोरपा: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में हुए टनल हादसे में झारखंड के एक और मजदूर की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे के बाद से लापता चल रहे तोरपा प्रखंड के कमड़ा सेमर टोली निवासी लुकस तोपनो का शव छह दिन बाद रेस्क्यू टीम ने मलबे से बरामद कर लिया है। शव मिलने की खबर के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

13 अगस्त को टनल में हुआ था हादसा

पीपलकोटी में जल विद्युत परियोजना के लिए निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को अचानक भूस्खलन हो गया था। पहाड़ का मलबा टनल में गिरने के कारण कई मजदूर अंदर फंस गये थे। हादसे के बाद से लुकस तोपनो भी लापता थे। रेस्क्यू टीम लगातार मलबा हटाकर मजदूरों की तलाश में जुटी हुई थी। करीब छह दिनों तक चले अभियान के बाद मंगलवार को टीम ने लुकस तोपनो का शव टनल से बाहर निकाल लिया।

झारखंड के कई मजदूर हुए थे प्रभावित

इस हादसे में तोरपा क्षेत्र के कई मजदूर भी प्रभावित हुए हैं। रोन्हे गांव के दीना भेंगरा, पैरा किनसु टोली के निस्तार भेंगरा और कमड़ा अंबा टोली के हाबिल गुड़िया घायल हुए हैं। सभी का इलाज चमोली के अस्पताल में चल रहा है।

गांव लाने की प्रक्रिया शुरू

लुकस तोपनो का शव बरामद होने के बाद उसे उनके पैतृक गांव कमड़ा सेमर टोली लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद से ही परिजन लुकस के सुरक्षित लौटने की उम्मीद लगाए हुए थे। अब शव मिलने की खबर से परिवार में मातम पसरा है। परिजन और ग्रामीण अब पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी शव को पैतृक गांव तक पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Hot this week

Jharkhand Foundation Day Fortnight-2026: खेलगांव में तीन दिवसीय समारोह शुरू; विकास योजनाओं और झारखंडी संस्कृति की दिखी झलक

रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 एवं राज्य सरकार...

Topics

रामायण की गूंज पहुंची गृह मंत्रालय तक! अमित शाह ने रणबीर कपूर समेत पूरी टीम को दी बधाई

नई दिल्ली: भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्म ‘रामायण:...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img