
ब्रिटानिया पर भ्रामक विज्ञापन के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना, ब्रेड में मिला सिर्फ 62% गेहूं
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर 2026। अबुआ न्यूज़ झारखंड
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने भ्रामक विज्ञापन के मामले में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी अपनी ब्रेड को 100 प्रतिशत गेहूं से बनी बता रही थी, जबकि जांच में उसमें गेहूं की मात्रा केवल 62 प्रतिशत पाई गई।
विज्ञापन में किए गए दावे पर प्राधिकरण ने जताई आपत्ति
प्राधिकरण ने 22 अक्टूबर को जारी अपने आदेश में कंपनी को निर्देश दिया कि वह संबंधित ब्रेड के संबंध में किए जा रहे भ्रामक विज्ञापन और प्रचार को तत्काल बंद करे। कार्रवाई का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उत्पाद की वास्तविक संरचना के बारे में सही जानकारी उपलब्ध कराना और भ्रामक दावों पर रोक लगाना है।




