Black Sea: भारतीय नाविकों की मौत पर यूक्रेन ने जताई चिंता, जयशंकर को लिखा पत्र, बातचीत की मांग की

0
77
Share This Post

Black Sea काला सागर (Black Sea) में भारतीय नाविकों की मौत और क्षेत्र में लगातार बिगड़ती समुद्री सुरक्षा को लेकर यूक्रेन ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखा है। यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने इस पत्र में मृत भारतीय नाविकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए काला सागर में नागरिक जहाजों पर हो रहे हमलों के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है 

Black Sea में बढ़ती समुद्री सुरक्षा चिंताएं

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वर्ष 2025-26 के दौरान काला सागर में रूस के हमलों के कारण कई नाविकों, समुद्री पायलटों और व्यापारी जहाजों के क्रू सदस्यों की जान गई है । Black Sea में ये हमले बंदरगाहों के बुनियादी ढांचे और यूक्रेन के समुद्री निर्यात मार्ग का उपयोग करने वाले जहाजों को भी प्रभावित कर रहे हैं 

पिछले एक सप्ताह में Black Sea में भारतीय चालक दल वाले तीन व्यापारिक जहाजों पर हमले हुए हैं । सबसे घातक हमला MV Golden Leo पर हुआ, जिसमें चार भारतीय नाविक मारे गए । इसके अलावा, MV OMORFI पर हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई । 25 जुलाई को ओडेसा बंदरगाह पर MV AGN Ragnar पर हमले में चार भारतीय नाविक सवार थे, जिनमें से दो सुरक्षित हैं जबकि दो के बारे में जानकारी का इंतजार है 

भारत ने यूक्रेनी राजदूत को तलब किया

इन घटनाओं के बाद भारत सरकार ने सोमवार को यूक्रेनी राजदूत ओलेक्सांद्र पोलिशचुक को विदेश मंत्रालय में तलब किया । भारत ने MV OMORFI पर हमले पर गंभीर चिंता व्यक्त की और व्यापारिक जहाजों पर इस तरह के हमलों की कड़ी निंदा की 

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ऐसी कार्रवाइयां, जो मासूम नागरिक नाविकों के जीवन को खतरे में डालती हैं, अस्वीकार्य हैं और इनसे बचा जाना चाहिए । राजदूत से यूक्रेनी अधिकारियों को भारत की चिंताओं से अवगत कराने का अनुरोध किया गया 

यूक्रेन ने जयशंकर को लिखा पत्र

यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने डॉ. एस. जयशंकर को एक संवेदना पत्र लिखा, जिसमें Black Sea में जान गंवाने वाले भारतीय नाविकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई । यूक्रेन ने उम्मीद जताई कि जल्द ही दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत होगी, जिसमें Black Sea की मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी 

यूक्रेनी दूतावास ने कहा, “हमें उम्मीद है कि यूक्रेन के विदेश मंत्री द्वारा किए गए प्रस्ताव के अनुसरण में, हमारे दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच निकट भविष्य में बातचीत होगी, जिसमें Black Sea क्षेत्र की वर्तमान सुरक्षा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की जा सकेगी” 

अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन में भी उठाया मुद्दा

यूक्रेन ने बताया कि उसने रूस की कार्रवाई और समुद्री सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) के समक्ष भी उठाया है। इसके तहत 12 जून और 26 जून 2026 को जारी सर्कुलर लेटर के माध्यम से सदस्य देशों को स्थिति से अवगत कराया गया 

भारत ने जारी किया सुरक्षा परामर्श

इससे पहले, भारत के समुद्री प्रशासन महानिदेशालय (DGMA) ने 23 जुलाई 2026 को एक सर्कुलर जारी किया था, जिसमें Black Sea से गुजरने वाले भारतीय जहाजों और भारतीय नाविकों वाले विदेशी ध्वजधारी जहाजों के लिए विशेष सुरक्षा परामर्श जारी किया गया । यूक्रेन ने इसका स्वागत किया और कहा कि समय पर चेतावनी, प्रभावी समन्वय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई नागरिक नाविकों और जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेहद जरूरी है 

विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे Black Sea क्षेत्र में संचालित या वहां से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों पर रोजगार स्वीकार करने से पहले सुरक्षा जोखिमों का सावधानीपूर्वक आकलन करें । परामर्श में कहा गया है कि “Black Sea और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति जारी संघर्ष के कारण अत्यधिक अस्थिर बनी हुई है” 

रूस पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाने की अपील

यूक्रेन ने अपने बयान में कहा कि Black Sea में नागरिक जहाजों की सुरक्षा बहाल करने का सबसे प्रभावी और स्थायी तरीका यह है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय रूस पर दबाव बनाए ताकि नागरिक जहाजों और समुद्री मार्गों पर हमले पूरी तरह बंद किए जा सकें । यूक्रेनी दूतावास ने कहा, “समुद्री सुरक्षा बहाल करने का एकमात्र स्थायी तरीका रूसी संघ पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाना है ताकि वह नागरिक शिपिंग पर अपने हमलों को समाप्त करे” 

बाहरी संसाधन

PM Kisan 24th Installment: अक्टूबर में आ सकती है किस्त, पैसा पाने के लिए अभी करें e-KYC और जांचें Beneficiary Status

Dispute over ration card notice in Sarath: बिना लेटर नंबर के नोटिस और अवैध वसूली के आरोप, BDO ने मांगा स्पष्टीकरण

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here