झारखंड के वित्त मंत्री का बड़ा कदम, सरकारी सुरक्षा छोड़ लौटाए 16 बॉडीगार्ड और 3 गाड़ियां

0
133
Share This Post

झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने पुलिस मुख्यालय के रवैये से नाराज होकर अपनी सुरक्षा में तैनात 16 जवान और 3 सरकारी वाहन वापस कर दिए, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई।

रांचीः झारखंड के वित्त मंत्री अपनी ही हेमंत सोरेन सरकार पर बुरी तरह से बिफरे हुए हैं। बिहार की तरह ही यहां भी सुरक्षा पर जमकर सियासत शुरू हो गई है। हाल ये है कि वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपने सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया है। यही नहीं अपने काफिले की 3 गाड़ियां (बोलेरो जीप) भी उन्होंने लौटा दी है। अब मंत्री बिना सिक्योरिटी के इधर उधर जा रहे हैं।

झारखंड के वित्त मंत्री की नाराजगी आई सामने, सरकार पर उठे सवाल

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इसी के साथ 29 जून 2026 को राज्य के डीजीपी को एक चिट्ठी भी लिख दी। बतौर एक मंत्री की लिखी चिट्ठी के मजमून तो काफी गंभीर हैं। राधाकृष्ण किशोर ने लिखा है कि ‘मैंने आपको 21 अप्रैल 2026 को ही सूचित किया था कि मेरी सुरक्षा के लिए कुल 16 पुलिस बलों को उपलब्ध कराया गया है।’

DGP को लिखी चिट्ठी

मंत्री ने अपने खत में आगे लिखा है कि ‘पत्र के माध्यम से मैंने ये भी बताया था कि मात्र तीन सरकारी वाहनों में 16 पुलिस बलों को एडजस्ट करने में परेशानी होती है। वाहनों में पुलिस के जवानों को ठूस कर बिठाना सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से उचित प्रतीत नहीं होता है। मैंने आवश्यकता अनुसार 4 वाहनों के आवंटन के लिए आपको पत्र लिखा था। लेकिन इसका कोई उत्तर नहीं मिला।’

वित्त विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा मेरे आप्त सचिव को दिया नोटिस मेरे लिए Embarrassing है। अत: मैं वाहन सहित पुलिस बलों को वापस कर रहा हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here