AIBE 21 Result 2026: कब आएगा रिजल्ट? जानिए संभावित डेट और लेटेस्ट अपडेट

0
32
Share This Post

एआईबीई 21 रिजल्ट जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। नतीजों से पहले फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 7 जून को करवाई गई थी। 

नई दिल्ली। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 21) में शामिल हुए अभ्यर्थियों का रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। हालांकि बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए परिणाम जुलाई के तीसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना जताई जा रही है। AIBE 21 परीक्षा का आयोजन 7 जून 2026 को हुआ था। पिछले वर्षों में परीक्षा के करीब 40 दिनों के भीतर नतीजे घोषित किए गए थे। इसी आधार पर माना जा रहा है कि इस बार भी रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार BCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से परिणाम देख सकेंगे। साथ ही, वे अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर पाएंगे।

रिजल्ट से पहले फाइनल आंसर की होगी जारी

नतीजे जारी होने से पहले बीसीआई द्वारा फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। फाइनल उत्तर कुंजी को ध्यान में रखकर ही परिणाम की घोषणा की जाएगी।

रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

  • स्टेप 1: AIBE 21 Result 2026 चेक करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाना होगा।
  • स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट का एक्टिव लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3: अब आपको रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • स्टेप 4: इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जिसके बाद आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here