Sunday, March 15, 2026

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

शहरी स्वच्छता में झारखंड सरकार ने फिर लहराया परचम

RANCHI मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य नें लगातार विकास की दिशा में कई उपलब्धियां हासिल की है। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व को भारत सरकार की ओर से एक बड़े सम्मान से नवाजा गया है । नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में झारखंड को 100 शहरी निकायों वाले राज्यों में देश के सेकेंड टॉपर राज्य का सम्मान प्रदान किया। राज्य सरकार की ओर से नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक श्री अमित कुमार ने इस सम्मान को प्राप्त किया ।

इस अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ,केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी एवं केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य विभाग के सचिव श्री मनोज जोशी नें झारखंड सरकार, राज्य के नगर विकास विभाग और प्रदेश के नागरिकों को इस सम्मान के लिए बधाई दी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में झारखंड को सेकेंड टॉपर अवार्ड के साथ कुछ अन्य शहरों को भी विभिन्न कैटेगरी में सम्मानित किया गया है, जो इस प्रकार है। पूर्वी जोन के 50000 से 100000 आबादी वाले नगर निकायों में चाईबासा को बेस्ट सिटिजन फीडबैक के लिए सम्मानित किया गया। पूर्वी जोन के 15000 से 25000 आबादी वाले नगर निकायों में बुंडू को बेस्ट सिटिजन फीडबैक के लिए सम्मानित किया गया।

Share This Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles