Saturday, November 28, 2026
23.2 C
Jharkhand

परिसीमन से झारखंड में बढ़ सकती हैं लोकसभा की 7 और विधानसभा की 41 सीटें, आदिवासी प्रतिनिधित्व पर बढ़ी चिंता..

रांची: देश में नए परिसीमन की प्रक्रिया लागू होने पर झारखंड की राजनीतिक तस्वीर बदल सकती है। राज्य में लोकसभा की सात और विधानसभा की 41 सीटें बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद लोकसभा सीटों की संख्या 14 से बढ़कर 21 और विधानसभा सीटों की संख्या 81 से बढ़कर 121 या 122 हो सकती है। हालांकि, फिलहाल लोकसभा सीटों में वृद्धि के प्रस्ताव को ही केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिली है। परिसीमन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

परिसीमन में आदिवासी प्रतिनिधित्व सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती

झारखंड में नए परिसीमन के दौरान अनुसूचित जनजाति (एसटी) के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को सुरक्षित रखना सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा होगा। राज्य में आदिवासी समुदाय की राजनीतिक भागीदारी और आरक्षित सीटों की संख्या को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है।

वर्ष 2007 में हुए परिसीमन के दौरान झारखंड में एसटी के लिए आरक्षित विधानसभा सीटों की संख्या 28 से घटाकर 22 और लोकसभा सीटों की संख्या पांच से घटाकर चार करने का प्रस्ताव सामने आया था। इसके विरोध में राज्यभर में व्यापक आंदोलन हुआ था। बाद में केंद्र सरकार को कानून में संशोधन कर झारखंड में परिसीमन लागू करने पर रोक लगानी पड़ी थी।

एसटी आरक्षित विधानसभा सीटें बढ़कर 42 होने की संभावना

करीब दो दशक बाद एक बार फिर परिसीमन की चर्चा शुरू होने से झारखंड में आदिवासी राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर बहस तेज हो गई है। यदि मौजूदा आरक्षण अनुपात को बरकरार रखते हुए सीटों में 50 प्रतिशत की वृद्धि होती है, तो विधानसभा में एसटी के लिए आरक्षित सीटों की संख्या बढ़कर 42 हो सकती है। वहीं, लोकसभा में एसटी आरक्षित सीटें सात या आठ तक पहुंचने की संभावना है।

हालांकि, आरक्षित सीटों की वास्तविक संख्या परिसीमन में इस्तेमाल होने वाले जनगणना के आंकड़ों और संबंधित कानूनी प्रावधानों के आधार पर निर्धारित होगी।

परिसीमन और महिला आरक्षण पर झामुमो की अहम बैठक

केंद्र सरकार की ओर से परिसीमन विधेयक लाने की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सभी सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

बैठक के बाद पार्टी इस मुद्दे पर अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट कर सकती है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने इसकी जानकारी दी।

झारखंड के हितों से समझौता नहीं होगा: हेमंत सोरेन

वहीं, शुक्रवार को नेमरा में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी नजर परिसीमन विधेयक पर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखंड के हितों के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

परिसीमन को लेकर आने वाले दिनों में झारखंड की राजनीति में आदिवासी प्रतिनिधित्व, आरक्षित सीटों और राज्य के राजनीतिक अधिकारों का मुद्दा महत्वपूर्ण रहने की संभावना है।

Hot this week

पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर NHRC सख्त, झारखंड के मुख्य सचिव और DGP को नोटिस..

रांची: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी और एक समाचार...

झारखंड के 80 हजार से अधिक विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन अटका, APAAR ID बनी अनिवार्य; जानें घर बैठे कैसे बनवाएं..

रांची: झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों और अंगीभूत कॉलेजों में...

नामकुम रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 30 करोड़ से बढ़ेंगी सुविधाएं; मार्च तक पूरा होगा काम..

रांची: झारखंड की राजधानी रांची स्थित नामकुम रेलवे स्टेशन...

Topics

पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर NHRC सख्त, झारखंड के मुख्य सचिव और DGP को नोटिस..

रांची: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी और एक समाचार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img