Friday, November 27, 2026
24.8 C
Jharkhand

पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, 7 पत्रकारों से पुलिस की कथित मारपीट की जांच हाई लेवल कमेटी को..

नई दिल्ली: प्रदर्शनस्थलों पर खबर जुटाने वाले पत्रकारों की सुरक्षा और उनके पेशेवर अधिकारों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण रुख अपनाया है। शीर्ष अदालत इस बात पर विचार करेगी कि प्रदर्शन के दौरान रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को किस तरह का कानूनी संरक्षण मिलना चाहिए। साथ ही यह भी तय किया जाएगा कि मान्यता प्राप्त और स्वघोषित पत्रकारों को कानूनी सुरक्षा देने में कोई अंतर होना चाहिए या नहीं।

सात पत्रकारों से कथित मारपीट की जांच हाई लेवल कमेटी को

दिल्ली में प्रदर्शन की रिपोर्टिंग के दौरान सात पत्रकारों के साथ पुलिस की कथित मारपीट, दुर्व्यवहार और गैरकानूनी हिरासत के आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने हाई लेवल जांच समिति गठित की है। इस समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश आर. सुभाष रेड्डी करेंगे।

जांच समिति करेगी पुलिस कार्रवाई की पड़ताल

मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत, न्यायमूर्ति जयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहनन की पीठ ने याचिकाकर्ताओं को जांच समिति के समक्ष संबंधित दस्तावेज और साक्ष्य पेश करने का निर्देश दिया है।

समिति यह जांच करेगी कि संबंधित पत्रकार प्रदर्शनस्थल पर मौजूद थे या नहीं, पुलिस ने उनके खिलाफ बल प्रयोग किया था या नहीं और यदि बल प्रयोग हुआ तो क्या वह जरूरत से ज्यादा था।

10 और 11 अक्टूबर के प्रदर्शन से जुड़ा है मामला

यह मामला केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स और दिल्ली यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की ओर से दायर याचिका से जुड़ा है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि 10 और 11 अक्टूबर 2026 को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया और बल प्रयोग किया।

पत्रकारों को रिपोर्टिंग से रोकने और मारपीट का आरोप

याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता पी. वी. दिनेश ने अदालत को बताया कि प्रभावित सातों पत्रकार प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों से जुड़े हैं। वे सोशल मीडिया के लिए वीडियो या रील बनाने वाले लोग नहीं, बल्कि पेशेवर पत्रकार हैं।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि पत्रकारों को रिपोर्टिंग स्थल से जबरन हटाया गया और घटनास्थल की तस्वीरें व वीडियो रिकॉर्ड करने से रोका गया। इसके अलावा उनके साथ शारीरिक बल प्रयोग भी किया गया। एक फोटोग्राफर का कैमरा छीनने की कोशिश और लाइव रिपोर्टिंग कर रही एक महिला पत्रकार के साथ मारपीट का आरोप भी लगाया गया है।

पत्रकारों की आजादी और कानूनी संरक्षण पर होगी चर्चा

सुप्रीम कोर्ट अब इस महत्वपूर्ण सवाल पर विचार करेगा कि क्या पत्रकारों को खबर जुटाने के दौरान हिरासत में लिया जा सकता है? क्या

Hot this week

आवास योजना के लाभुकों के लिए जरूरी सूचना, आधार अपडेट और बैंक खाते में DBT-KYC कराना अनिवार्य..

झारखंड में विभिन्न आवास योजनाओं के तहत स्वीकृत लाभुकों...

झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब 63% मिलेगा DA..

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को...

Topics

झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब 63% मिलेगा DA..

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img