Thursday, November 26, 2026
16.2 C
Jharkhand

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की कहानी! गोड्डा के दिव्यांग छात्र फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक, CM हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला..

Share This Post

रांची: कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी चुनौती मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकती। इस कहावत को झारखंड के गोड्डा जिले के दिव्यांग छात्र मोहम्मद फैजानुल्लाह ने सच कर दिखाया है। सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित होने के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर मैट्रिक परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है।

मुंह से पेन पकड़कर लिखी परीक्षा, मिले 93.8 प्रतिशत अंक

मोहम्मद फैजानुल्लाह शारीरिक चुनौतियों के बावजूद हार मानने वालों में से नहीं हैं। वह हाथों के बजाय दांतों से पेन पकड़कर लिखते हैं। इसी तरह कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए उन्होंने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की मैट्रिक परीक्षा दी और 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की हौसले की सराहना

फैजानुल्लाह ने विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्र के अद्भुत जज्बे, शिक्षा के प्रति समर्पण और मजबूत इच्छाशक्ति की जमकर सराहना की। उन्होंने फैजानुल्लाह का हौसला बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

हरसंभव मदद का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फैजानुल्लाह को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार की ओर से उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उनकी यह सफलता न केवल झारखंड, बल्कि उन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने का हौसला रखते हैं।

 

    Hot this week

    Jharkhand Foundation Day Fortnight-2026: खेलगांव में तीन दिवसीय समारोह शुरू; विकास योजनाओं और झारखंडी संस्कृति की दिखी झलक

    रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 एवं राज्य सरकार...

    Topics

    रामायण की गूंज पहुंची गृह मंत्रालय तक! अमित शाह ने रणबीर कपूर समेत पूरी टीम को दी बधाई

    नई दिल्ली: भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्म ‘रामायण:...
    spot_img

    Related Articles

    Popular Categories

    spot_imgspot_img