
Lugu Buru Mahotsav 2026: लुगुबुरू महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन..
बोकारो: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज बोकारो जिले के ललपनिया में आयोजित ‘लुगुबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ राजकीय महोत्सव एवं अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन’ में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने महोत्सव में हिस्सा लेकर संताल आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
संताल समाज की आस्था और संस्कृति का प्रमुख केंद्र है लुगुबुरू
लुगुबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ संताल आदिवासी समाज के लिए विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। यहां आयोजित राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय महासम्मेलन में देश-विदेश से संताल समाज के श्रद्धालु एवं प्रतिनिधि जुटते हैं।





