
झारखंड सरकार और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच हुआ अहम समझौता, MoU कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज झारखंड मंत्रालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान झारखंड सरकार और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सरकार और बैंक के बीच सहयोग को मिलेगी नई दिशा
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में राज्य सरकार और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच आपसी सहयोग को लेकर समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस समझौते को राज्य में वित्तीय एवं संस्थागत सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।




