Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Diwali 2026 Lakshmi Ganesh Puja Muhurat with Goddess Lakshmi and Lord Ganesha surrounded by traditional diyas.Diwali 2026 Lakshmi Puja Muhurat
    दीपावली पर इस मुहूर्त में करें मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा, जानें शुभ समय और चौघड़िया मुहूर्त
    by Team Abua
    November 4, 2026
  • Jharkhand High Court stays order granting DACP benefits and increasing retirement age to 65 years for veterinary doctors.Jharkhand Veterinary Doctors DACP
    झारखंड के वेटरनरी डॉक्टरों को हाईकोर्ट से झटका, डीएसीपी और 65 साल की सेवानिवृत्ति पर लगी रोक
    by Team Abua
    November 4, 2026
  • Election Commission clarifies Form 6 rules for voters whose names are missing from the SIR draft voter list.SIR Form 6
    एसआईआर में कट गया नाम तो न हों परेशान, दोबारा जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6; चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत
    by Team Abua
    November 4, 2026
  • Jharkhand Drinking Water Minister Yogendra Prasad reviewing Jal Jeevan Mission and SVS water supply projects with officials.Jharkhand Drinking Water Projects
    पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर सख्त हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद, संवेदकों को लीगल नोटिस देने का निर्देश
    by Team Abua
    November 4, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

Jharkhand Drinking Water Minister Yogendra Prasad reviewing Jal Jeevan Mission and SVS water supply projects with officials.Jharkhand Drinking Water Projects
Jharkhand

पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर सख्त हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद, संवेदकों को लीगल नोटिस देने का निर्देश

By Team Abua
November 4, 2026 3 Min Read
0
Share This Post

रांची: झारखंड में पेयजलापूर्ति योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों और अधिकारियों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने स्पष्ट किया है कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी भी तरह की शिथिलता और अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बंद पड़ी योजनाओं और निर्धारित समयसीमा में काम पूरा नहीं करने वाले संवेदकों को लीगल नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है।

मंगलवार को रांची स्थित विश्वा सभागार में मंत्री की अध्यक्षता में रांची पूर्व, रांची पश्चिम और खूंटी प्रमंडल की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजनाओं, लंबित कार्यों, सिंगल विलेज स्कीम (SVS) और पेयजलापूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।

SVS की सभी योजनाओं की होगी जांच, 15 दिनों में रिपोर्ट

सिंगल विलेज स्कीम के तहत संचालित योजनाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए राज्य और जिला स्तर पर संयुक्त जांच कमेटी गठित की जाएगी। मंत्री ने कमेटी को सभी योजनाओं का स्थल निरीक्षण करने और निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, संचालन तथा समस्याओं की जांच कर 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जांच में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। योजनाओं की वास्तविक स्थिति और कमियों का आकलन कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दिसंबर 2026 तक पूरे करने होंगे सभी क्लस्टर और SVS

समीक्षा बैठक में सभी कार्यपालक अभियंताओं को दिसंबर 2026 तक सभी क्लस्टर और सिंगल विलेज स्कीम की योजनाएं पूरी कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही, शेष गांवों में हर घर जल योजना का सत्यापन जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया।

मंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं की नियमित निगरानी करने और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा कराने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

काम नहीं करने वाले संवेदकों को मिलेगा लीगल नोटिस

बैठक में बंद पड़ी योजनाओं और काम में अनावश्यक देरी करने वाले संवेदकों के मामलों को गंभीरता से लिया गया। विभागीय सचिव अबु इमरान ने निर्देश दिया कि निर्धारित समय पर काम पूरा नहीं करने वाले संवेदकों को नियमानुसार लीगल नोटिस जारी किया जाए। संविदा की शर्तों के अनुरूप आगे की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।

अभियान निदेशक शशि रंजन ने अधिकारियों को अपने क्षेत्र की लंबित योजनाओं की नियमित समीक्षा करने और संवेदकों की जवाबदेही तय करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन अधिकारियों या संवेदकों की लापरवाही से योजनाएं लंबित हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कार्यशील योजनाओं के लिए ग्रामीणों से लिया जाएगा जल कर

मंत्री ने कार्यशील पेयजल योजनाओं के बेहतर संचालन को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। सभी कनीय और सहायक अभियंताओं को ग्रामीणों के साथ बैठक कर जल कर (वाटर टैक्स) लेने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। इसका उद्देश्य योजनाओं का नियमित संचालन और रखरखाव बेहतर बनाना है।

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यशीलता पर भी जोर

बैठक में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सहित बहु ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। सचिव अबु इमरान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी संरचनाओं का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। जहां निर्माण कार्य अधूरे हैं या योजनाओं का संचालन प्रभावित है, वहां समयबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान किया जाए।

पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ योजनाएं पूरी करने का निर्देश

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि पेयजलापूर्ति योजनाएं सीधे आम जनता की बुनियादी जरूरतों से जुड़ी हैं। इसलिए इनका समय पर पूरा होना और लोगों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों और संवेदकों को पूरी जवाबदेही के साथ काम करने का निर्देश दिया।

बैठक में विभागीय सचिव अबु इमरान, विशेष सचिव, अभियान निदेशक जल जीवन मिशन शशि रंजन, अभियंता प्रमुख निरंजन कुमार, रांची के उप विकास आयुक्त, खूंटी के उप विकास आयुक्त संजय कुमार भगत, मुख्य अभियंता सहित रांची पूर्व, रांची पश्चिम और खूंटी प्रमंडल के वरीय अधिकारी, विभागीय पदाधिकारी तथा संबंधित संवेदक मौजूद थे।

    Tags:

    Jharkhand NewsContractor ActionDrinking Water DepartmentDrinking Water ProjectsJal Jeevan MissionJharkhand GovernmentJharkhand Jal Jeevan MissionJJM SchemeKhunti NewsRanchi NewsSingle Village SchemeSVS SchemeWater Supply Review MeetingWater Supply SchemeYogendra Prasad
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    JAC Board Exam 2027 preparation for Jharkhand Matric and Intermediate examinations.JAC Board Exam 2027
    Previous

    फरवरी 2027 के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है जैक बोर्ड परीक्षा, 12 नवंबर से आवेदन

    Election Commission clarifies Form 6 rules for voters whose names are missing from the SIR draft voter list.SIR Form 6
    Next

    एसआईआर में कट गया नाम तो न हों परेशान, दोबारा जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6; चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Diwali 2026 Lakshmi Ganesh Puja Muhurat with Goddess Lakshmi and Lord Ganesha surrounded by traditional diyas.Diwali 2026 Lakshmi Puja Muhurat
        दीपावली पर इस मुहूर्त में करें मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा, जानें शुभ समय और चौघड़िया मुहूर्त
        by Team Abua
        November 4, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • दीपावली पर इस मुहूर्त में करें मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा, जानें शुभ समय और चौघड़िया मुहूर्त
      • झारखंड के वेटरनरी डॉक्टरों को हाईकोर्ट से झटका, डीएसीपी और 65 साल की सेवानिवृत्ति पर लगी रोक
      • एसआईआर में कट गया नाम तो न हों परेशान, दोबारा जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6; चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत
      • पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर सख्त हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद, संवेदकों को लीगल नोटिस देने का निर्देश
      • फरवरी 2027 के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है जैक बोर्ड परीक्षा, 12 नवंबर से आवेदन

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP