Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की कमान फिर नंदन यादव को, इंद्रजीत सिंह बने सचिव
    by Team Abua
    September 15, 2026
  • झारखंड में 16 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश, 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; येलो अलर्ट
    by Team Abua
    September 15, 2026
  • रांची के चुटिया में दिखेगा परी लोक का नजारा, बैलगाड़ी-पालकी और हाथी से सजेगा दुर्गा पूजा पंडाल
    by Team Abua
    September 15, 2026
  • Jharkhand SIR: मतदाता सूची में दावा-आपत्ति का आज आखिरी मौका, 15 सितंबर के बाद शुरू होगा निपटारा
    by Team Abua
    September 15, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

Jharkhand

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र होगा खास, सत्ता पक्ष-विपक्ष ने बनाई खास रणनीति – BUDGET SESSION

By abua news jharkhand
January 23, 2025 2 Min Read
0
Share This Post

24 फरवरी से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा. इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से खास रणनीति बनाई गई है.

झारखंड विधानसभा. (फाइल फोटो)

रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी 2025 से शुरू हो रहा है. 27 मार्च तक चलने वाले इस बजट सत्र में 20 दिनों का कार्य दिवस होगा. राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होनेवाला यह बजट सत्र खास होगा. विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से एक बार फिर सत्ता में लौटी हेमंत सरकार पर विपक्ष जनता से किए गए वादों को पूरा करने को लेकर दबाव बनाती नजर आएगी. विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने सरकार को सदन में घेरने के लिए अभी से रणनीति बनाने में जुट गई है.

राज्य सरकार पर बनाया जाएगा दबावः अजय साह

बीजेपी प्रवक्ता अजय साह के अनुसार बजट सत्र महत्वपूर्ण होता है. जिसमें जनता की बातों को प्रमुखता से उठाने का अवसर मिलता है. ऐसे में 450 रुपये में गैस सिलिंडर, लड़कियों को मुफ्त शिक्षा जैसी बातें बजट में यदि समाहित नहीं की जाती है तो निश्चित रूप से प्रमुख विपक्षी दल होने के नाते बीजेपी सदन में सरकार पर दबाव बनाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार के समक्ष वित्तीय चुनौती है. जिसे कैसे पूरा किया जाएगा उसे देखना होगा. क्योंकि जिस मंईयां योजना के बल पर इस सरकार ने जनता का विश्वास जीता है उसे भविष्य में कैसे पूरा करेगी उसे देखना होगा.

केन्द्र के बकाये पर सदन में चर्चा होगी-जेएमएम

विधानसभा बजट सत्र के दौरान 3 मार्च को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे. इस बजट में सरकार वित्तीय चुनौती को कैसे पूरा करेगी इसकी रूपरेखा तय की जाएगी. इधर विपक्ष की तैयारी के बीच सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी बजट सत्र को लेकर तैयारी शुरू कर दी है.

जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडे के अनुसार इस बार का बजट सत्र काफी महत्वपूर्ण है. क्योंकि पिछले चुनाव में भारी बहुमत के साथ यह सरकार सत्ता में वापस आई है. ऐसे में वित्तीय चुनौती को पूरा करते हुए सदन में केन्द्र पर बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ पर भी चर्चा होगी. उन्होंने विपक्ष की तैयारी पर तंज कसते हुए कहा कि नकारात्मक के बजाय सकारात्मक भी सोचना चाहिए, जिससे राज्य का विकास हो सके.

कई महत्वपूर्ण विधेयक होंगे पारित

बहरहाल, 20 दिवसीय इस सत्र में जहां एक तरफ सत्ता पक्ष फीलगुड में दिखेगा, वहीं विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करती दिखेगी. इन सबके बीच सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट के अलावे सदन में कई महत्वपूर्ण विधेयक भी लाकर इसे पारित कराया जाएगा.

    Tags:

    #jharkhand newsbudget sessionjharkhand assemblyjharkhandnews
    Author

    abua news jharkhand

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    Important Ghats of Prayagraj: ये हैं प्रयागराज के महत्वपूर्ण घाट, यहां करेंगे स्नान तो नहीं मिलेगी भीड़

    Next

    1 फरवरी से महंगी होंगी मारुति सुजुकी कारें, जानिए किस मॉडल की कितनी बढ़ेगी कीमत

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की कमान फिर नंदन यादव को, इंद्रजीत सिंह बने सचिव
        by Team Abua
        September 15, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की कमान फिर नंदन यादव को, इंद्रजीत सिंह बने सचिव
      • झारखंड में 16 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश, 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; येलो अलर्ट
      • रांची के चुटिया में दिखेगा परी लोक का नजारा, बैलगाड़ी-पालकी और हाथी से सजेगा दुर्गा पूजा पंडाल
      • Jharkhand SIR: मतदाता सूची में दावा-आपत्ति का आज आखिरी मौका, 15 सितंबर के बाद शुरू होगा निपटारा
      • झारखंड में उर्दू शिक्षकों की भारी कमी, 7232 पद सृजित होने के बाद भी दो साल से बहाली का इंतजार

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP