Top 5 This Week

Related Posts

Diwali 2024 Date: किस दिन मनाई जाएगी दिवाली 31 अक्टूबर या 1 नवम्बर ? कन्फ्यूजन है तो यहां जानें

Share This Post

Diwali 2024 Date: दिवाली 2024 (Deepavali) कब है

इस साल इस बात को लेकर हर कोई कंफ्यूज है। ज्यादातर लोग असमंजस की स्थिति में हैं कि दिवाली है कब। ऐसे में आपको इसे क्लियर करके सही समय पर त्योहार मनाना चाहिए। अगर आप अपने घर से दूर हैं तब भी इसे जान लें और समस से अपना टिकट लेकर घर पहुंच जाएं। साथ ही इस लेख में हम दिवाली को लेकर बहुत सी अन्य चीजें भी जानेंगे तो आइए पहले जान लेते हैं 31 अक्टूबर या 1 नवंबर दिवाली किस दिन मनाई जाएगी?

2024 में दिवाली कब मनाई जाएगी, अगर आप सोच रहे हैं तो इस साल दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। दरअसल, इसके पीछे कारण ये है कि दिवाली हमेशा से कार्तिक माह की अमावस्या की रात में मनाई जाती है और दिवाली के दिए तभी जलते हैं। तो इस साल ये अमावस्या 31 अक्तूबर 2024, 03 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी और 01 नवंबर को 06 बजे तक रहेगी। पर अमावस्या की रात की बात हुई है तो ये 31 अक्तूबर को ही आ रही है। इस हिसाब से दिवाली 2024 इस बार 31 अक्टूबर के दिन ही मनाई जाएगी।

दिवाली क्यों मनाई जाती है-Historical significance of diwali

दिवाली का त्योहार असल में भगवान राम के वापस अयोध्या आने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।  इसी दिन 14 साल का वनवास बिताने और लंका के राजा रावण को हराने के बाद मां सीता और भगवान लक्ष्मण के साथ भगवान राम की अयोध्या वापसी हुई थी। यह हमें अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय की याद दिलाता है। दिवाली सिर्फ एक त्योहार से कहीं अधिक है, यह जीवन का उत्सव है, जहां हर कोई खुशियां बांटने के लिए इकट्ठा होता है।

वहीं सही मौसम के कारण, इस मौसम में बेक्टीरियल ग्रोथ ज्यादा होता है। तो दिवाली के तेल के दीपक और लौ के रसायनों से ये बेक्टीरिया मर जाती है। जब आप सैकड़ों दीये जलाते हैं, तो प्रभाव कई हजारों तक बढ़ जाता है। इस वजह से भी लोग इस त्योहार को खास तौर पर मनाते हैं।

Popular Articles