6 मार्च 2027 से पहले होना है उपचुनाव, तैयारियों की समीक्षा के बाद तारीख का होगा ऐलान

रांची: सुदिव्य कुमार के निधन के बाद खाली हुई गिरिडीह विधानसभा सीट को लेकर चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ने लगी है। विधानसभा सीट रिक्त होने की आधिकारिक सूचना चुनाव आयोग को भेज दी गई है।
अब चुनाव आयोग क्षेत्र में उपचुनाव कराने की तैयारियों की समीक्षा करेगा। इसके बाद गिरिडीह विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख घोषित की जाएगी।
दरअसल, 6 सितंबर को सुदिव्य कुमार के निधन के बाद गिरिडीह विधानसभा सीट रिक्त हुई है। नियमों के मुताबिक किसी विधानसभा क्षेत्र को अधिकतम छह महीने तक खाली रखा जा सकता है। ऐसे में 6 मार्च 2027 से पहले गिरिडीह विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी होगा।
अब सभी की नजर चुनाव आयोग की तैयारियों और उपचुनाव की तारीख के ऐलान पर है।





