Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन
    by Team Abua
    September 19, 2026
  • हीरे के झुमके ठुकराकर मांगा था इनसाइक्लोपीडिया, भारत की ‘वेदर वुमन’ अन्ना मणि ने मौसम विज्ञान में रचा इतिहास
    by Team Abua
    September 19, 2026
  • झारखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
    by Team Abua
    September 19, 2026
  • झारखंड में थैलेसीमिया-सिकल सेल मरीजों को बड़ी राहत, अब निजी अस्पतालों में भी मुफ्त मिलेगा ब्लड ट्रांसफ्यूजन
    by Team Abua
    September 19, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

INDIAJharkhandlatest newsranchi

चतरा के भौराज में बनेगा 68.48 मीटर लंबा पुल, सरकार ने दी ₹3.13 करोड़ की मंजूरी

By Team Abua
September 19, 2026 2 Min Read
0
Share This Post

मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत होगा निर्माण, बरसात में ग्रामीणों की आवागमन की परेशानी होगी दूर

प्रतापपुर (चतरा): चतरा के प्रतापपुर प्रखंड के ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत की खबर है। हुमाजांग पंचायत के भौराज गांव के पास भौराज नदी पर अब पुल का निर्माण होगा। वर्षों से चली आ रही ग्रामीणों की मांग को देखते हुए झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग ने पुल निर्माण के लिए 3 करोड़ 12 लाख 97 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।

प्रस्तावित पुल की लंबाई 68.48 मीटर होगी। इसका निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में कराया जाएगा। ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से जारी स्वीकृति आदेश के मुताबिक, पुल निर्माण के लिए चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने 10 जून 2026 को अनुशंसा की थी।

विधायक की अनुशंसा के बाद विभाग ने योजना से जुड़े विस्तृत प्राक्कलन और तकनीकी पहलुओं की जांच की। इसके बाद पुल निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी दी गई।

बरसात में सबसे ज्यादा होती थी परेशानी

भौराज नदी पर पुल नहीं होने की वजह से आसपास के ग्रामीणों को लंबे समय से आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद आवागमन प्रभावित हो जाता था।

ऐसे में ग्रामीणों को जरूरी काम के लिए भी परेशानी उठानी पड़ती थी। पुल निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोग लगातार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों के सामने अपनी बात रखते रहे हैं।

पुल से पहले इन बातों का रखना होगा ध्यान

विभागीय स्वीकृति में पुल निर्माण से जुड़े कई जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं। निर्माण शुरू होने से पहले पुल के दोनों तरफ पहुंच पथ के लिए जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। इसके अलावा निर्माण स्थल की जियो-टैग फोटोग्राफी कराने और निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों का पालन करने का निर्देश दिया गया है।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस योजना का काम प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) या किसी दूसरी योजना के तहत पहले से चल रहे कार्य के रूप में नहीं किया जाएगा।

ग्रामीणों में जगी स्थायी सुविधा की उम्मीद

प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद भौराज और आसपास के गांवों के लोगों में अब पुल निर्माण को लेकर उम्मीद बढ़ी है। पुल बनने के बाद खासकर बरसात के दिनों में आवागमन की समस्या काफी हद तक दूर होने और क्षेत्र को स्थायी सड़क संपर्क मिलने की उम्मीद है।

    Tags:

    #hemant soren#jharkhand news#jharkhandnews#RANCHIHemant sorenindiaJHARKHANDjharkhandnewslatestnews
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    साहिबगंज-गोड्डा को बड़ी सौगात, मिर्जाचौकी से महागामा तक बनेगा 49.5 किमी फोरलेन

    Next

    झारखंड में थैलेसीमिया-सिकल सेल मरीजों को बड़ी राहत, अब निजी अस्पतालों में भी मुफ्त मिलेगा ब्लड ट्रांसफ्यूजन

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन
        by Team Abua
        September 19, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन
      • हीरे के झुमके ठुकराकर मांगा था इनसाइक्लोपीडिया, भारत की ‘वेदर वुमन’ अन्ना मणि ने मौसम विज्ञान में रचा इतिहास
      • झारखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
      • झारखंड में थैलेसीमिया-सिकल सेल मरीजों को बड़ी राहत, अब निजी अस्पतालों में भी मुफ्त मिलेगा ब्लड ट्रांसफ्यूजन
      • चतरा के भौराज में बनेगा 68.48 मीटर लंबा पुल, सरकार ने दी ₹3.13 करोड़ की मंजूरी

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP